उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आइसक्रीम लेने की एक छोटी सी कोशिश एक बड़े हादसे में बदल गई। यह घटना 25 जून 2026 की है, जिसमें एक व्यक्ति अपने घर की बालकनी से नीचे खड़े आइसक्रीम वेंडर से आइसक्रीम लेने की कोशिश कर रहा था। इस शॉर्टकट के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा। 

 

यह मामला तब सामने आया जब घर की बालकनी में खड़े उस आदमी ने सड़क पर जा रहे आइसक्रीम वाले को देखा। वह आदमी नीचे नहीं गया, बल्कि उसने बालकनी से ही आइसक्रीम वाले को रुकने का इशारा कर दिया। उस आदमी ने आइसक्रीम वाले से कहा कि वह अपना हाथ ऊपर की तरफ उठाए ताकि वह बालकनी से ही आइसक्रीम ले सके।

 

यह भी पढ़ें: फ्लाईओवर पर रेड कार्पेट बिछाकर मनाया बीवी का बर्थडे, पति समेत 14 गिरफ्तार

 

वीडियो में दिख रहा है कि वेंडर नीचे से अपना हाथ ऊपर उठा रहा है। बालकनी में खड़ा वह व्यक्ति आइसक्रीम लेने के लिए किनारे पर बहुत ज्यादा झुक गया। जैसे ही उसने आइसक्रीम पकड़ने की कोशिश की, उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।

 

 

यह भी पढ़ें: बस्ती में बनी पानी की टंकी भरते ही फटी गई, जल जीवन मिशन के निर्माण पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर लोगों की राय

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर प्रीति एमी ने इसे आलस बताते हुए कहा कि नीचे जाकर आइसक्रीम लेने के बजाय ऐसा करना गलत था, अब लोगों को आइसक्रीम लेने में भी डर लगेगा। वहीं अभिषेक ताओरी ने सलाह दी कि शरीर का ऊपरी हिस्सा अधिक भारी होने के कारण कभी भी ऊंची जगह से किसी चीज़ के लिए नहीं झुकना चाहिए वरना गिरने का खतरा बना रहता है।