उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक थाने के उपनिरीक्षक को नौकरी से सस्पेंड किया गया। थाना उपनिरीक्षक पर आरोप लगा है कि उन्होंने ठेके पर जाकर फ्री में शराब ली थी। दुकान मालिक ने आरोप लगाया कि थाना उपनिरीक्षक ने 7 क्वार्टर शराब ली थी। साथ ही आरोपी ने कथित तौर पर ठेके के मालिक के सामने नौकरी का धौंस जमाकर धमकी दी थी। दुकान के मालिक ने दुकान के बाहर की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर की थी, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह मामला सलेमपुर पुलिस थाना का है, जहां एक शराब की दुकान है। वहीं पर आरोपी अवनीश कुमार ने कथित तौर पर मुफ्त में शराब मांगी थी। दुकान मालिक के मुताबिक, आरोपी अवनीश 4 सितंबर की रात को 9 बजकर 50 मिनट पर दुकान आए थे। उन्होंने जबरदस्ती रुपये दिए बगैर 7 क्वार्टर शराब ली थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू की थी। साथ ही अवनीश कुमार को नौकरी से सस्पेंड किया गया।
यह भी पढ़ें: 'लड़कियां फॉलो नहीं करेंगी तो पटरी से नहीं हटूंगा', शख्स ने बताई अजब-गजब ख्वाहिश
उपनिरीक्षक ने दी धमकी
शराब दुकान के मालिक सुदीप पटेल की शराब की दुकान थी। इस मामले को लेकर सुदीप पटेल ने बताया कि रात के समय दुकान बंद हो चुकी थी। उस दौरान दुकान के अंदर सेल्समैन रुपये गिन रहा था। तभी थाने के उपनिरीक्षक दुकान के पास पहुंचे थे। उन्होंने सेल्समैन से बिना रुपये दिए 7 क्वार्टर शराब उठा ली।
जब दुकान के मालिक ने अवनीश की इस हरकत का विरोध किया, तब कथित तौर पर अवनीश ने उन्हें धमकियां भी दीं। अवनीश ने जाहिर किया कि उन्हें गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान उपनिरीक्षक और दुकान मालिक के बीच बहस हो गई। हालांकि, धमकियों से दुकान मालिक डर गए थे। परिवार की सुरक्षा के लिए सुदीप ने थाने के एसपी को पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज एसपी को सौंप दी।
यह भी पढ़ें: 'तुम्हारी औकात के बाहर हूं', जलती लाश का मांस खाने पर गिरफ्तार हुई अघोरी की धमकी
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल की गई, ताकि पता चल सके कि अवनीश पर लगे आरोप सही हैं या गलत। जब आरोप सही साबित हुए तो अवनीश को नौकरी से सस्पेंड किया गया। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।
