दिल्ली में जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और हजारों युवा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कॅाकरोच जनता पार्टी के स्पीकर विजेता दहिया नहाने और खाने के लिए चले गए। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें वह बर्गर खाते नजर आए। इसे देखकर लोगों ने विजेता पर सवाल उठाए। इन्हीं सवालों का विजेता ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह विरोध प्रदर्शन की नौकरी नहीं कर रहे हैं, इसलिए प्रदर्शन के दौरान खाने-पीने जा सकते हैं।
20 जुलाई को कॅाकरोच जनता पार्टी और हजारों की तादाद में लोग जंतर-मंतर से संसद की तरफ कूच कर रहे थे। उसी दौरान विजेता दहिया वहां दिखाई नहीं दिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें विजेता रेस्टोरेंट में बर्गर खाते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने पुलिस की लाठियां खाईं। इसी वजह से कई लोगों ने विजेता के व्यवहार पर सवाल उठाए। अब सवाल उठता है कि विजेता ने क्या जवाब दिया।
यह भी पढ़ें: 'मैं BJP या कांग्रेस समर्थक नहीं लेकिन...', वायरल हो गया एल्विश यादव का पोस्ट
विजेता दहिया से पूछे गए सवाल
विजेता दहिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कों ने उनसे सवाल किया। वायरल वीडियो में दोनों लड़कों ने कहा, 'विजेता दहिया अब प्रोटेस्ट में नहीं गए, यह तो गलत बात है। आप खुद दूसरों को विरोध प्रदर्शन के लिए बुलाते हो, जबकि खुद प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होते।' उस वक्त विजेता ने कोई जवाब नहीं दिया। लड़कों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कई लोगों ने विजेता से सवाल किए।
विजेता ने दिया जवाब
विजेता दहिया ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में विजेता ने बर्गर खाते हुए कहा, 'मैंने बर्गर क्यों खाया? यह आज का सबसे बड़ा मुद्दा है। कोई भी इंसान बर्गर इसलिए खाता है क्योंकि उसे भूख लगी होती है। उसका बर्गर खाने का मन होता है।'
यह भी पढ़ें: फ्रिज के बाद तालाब के पास शिवलिंग बनने की अफवाह, पूजा-पाठ करने पहुंचे लोग
इसके बाद विजेता ने कहा, 'क्या तुम लोगों ने मुझे विरोध प्रदर्शन करने की नौकरी दी है? क्या तुमने मुझे इस पद पर नियुक्त किया है? अगर ऐसा सोचते हो तो यह तुम्हारी घटिया सोच है। मुझे इन सब में नहीं फंसना है। मुझे राजनीति में नहीं आना है। मैं जो भी कर रहा हूं, वह देश के लिए कर रहा हूं।'
