दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी तय करने में पहले 5 से 6 घंटे का वक्त लगता था। 14 अप्रैल 2026 को एक्सप्रेवे के उद्घाटन के बाद यह दूरी सिर्फ 2 से 3 घंटे में सिमट गई है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 210 किलोमीटर लंबे महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया था लेकिन अब इस पर सवाल उठ रहे हैं। पहली बारिश में ही सड़क पर कुछ जगहों पर गड्ढे हो गए हैं, जिनकी वजह से गाड़ियां हादसे का शिकार हुईं हैं।

यह प्रोजेक्ट करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है लेकिन  तेज बारिश स सड़क से नहीं झेली जा रही है। सिर्फ 3 महीने के भीतर हाइवे के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। बारिश शुरू होने से पहले ही एक्सप्रेसवे की स्लैब से पानी टपकने की बात सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: पोर्शे कार की बोनट पर सीमेंट घोलकर भरने लगा सड़क का गड्ढा, देखकर लोग हुए हैरान

3 महीने की पहली बारिश में ही बन गए गड्ढे 

शास्त्री पार्क से खजूरी खास की ओर जाने वाली एक सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश की वजह से ड्रेनेज ब्लॉक हुए तो स्लैब के किनारे भी टपकने लगे हैं। सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। सोशल मीडिया पर देहरादून एक्सप्रेसवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर दो गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं।

 

पत्रकार सचिन गुप्ता ने X पर एक्सप्रेसवे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स देहरादून एक्सप्रेसवे का हाल बताता नजर आ रहा है। शख्स वायरल वीडियो में कह रहा है, 'सुबह से देख चुका हूं 4 से 5 गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं, मेरी रिम टेढ़ी हो गई है।'

 

यह भी पढ़ें: सोने की तलाश में खेतों को गड्ढा बना रहे लोग, MP में ये क्या हो रहा है?

लोग क्या कह रहे हैं?

सचिन गुप्ता ने कहा, '12 हजार करोड़ रुपए से बने वर्ल्ड क्लास दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे को देख लीजिए। बरसाती सीजन शुरू होते ही गड्ढे बन गए हैं। गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। इसी 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया था।'

एक और X यूजर समीर ने लिखा, '12 हजार रोड़ रुपये? इसमें तो भ्रष्टाचार हुआ है।' एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी तस्वीरों के साथ उद्घाटन वाली ऐतिहासिक तस्वीर भी शेयर की जानी चाहिए।'


राकेश बोहरा नाम के एक X यूजर ने लिखा, '12 हजार करोड़ रुपए से बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस रोड देख रहे हो?
कितने लोगों को पैसा खिलाया गया होगा तो ऐसे सड़क का निर्माण हुआ होगा। जरा सोचो ऐसी सड़क को पास भी कैसे कर देते हैं अधिकारी। मतलब ऊपर से नीचे तक सभी घूसखोर भरे पड़े हैं।'