भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सीनियर अधिकारी नीलम मीणा की मुश्किलें बढ़ गईं है। खुद को उनका बेटा बता रहे एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें वह पारिवारिक विवाद का जिक्र कर रहा है। कथित बेटे का आरोप है कि नीलम मीणा, युवक के दोस्तों को प्रताड़ित कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अधिकारी के बेटे ने अपना नाम अनीश रे बताया है।
अनीश रे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में दावा किया कि उसे कैद जैसे हालात में रहना पड़ रहा है। उसकी पसंद पर नजर रखी जा रही है, दोस्तों पर नजर रखी जा रही है, सामाजिक जान-पहचान पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अनीश रे ने दावा किया है किया है कि इस विवाद से उन्हें मानसिक परेशानी हो रही है, उनके अपनों को परेशान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ईंट लेकर पीछे दौड़ा, बेटे की पिटाई के बाद हेडमास्टर से जमकर हुई गाली-गलौज
क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं?
अनीश रे का दवा है कि उनसे जुड़े लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। युवक ने कहा है कि बीजेपी नेता उमेश राय को उन्होंने पारिवारिक विवाद की गलत जानकारी दी थी। उमेश राय की मदद से गुंडा भेजा गया, मैं जहां पढ़ रहा था, उस परिवार को धमकाया जा रहा है। युवक ने दावा किया है कि उनके पिता एक सीनियर पुलिस अधिकारी हैं। उनकी बहन दिव्यांग है। युवक ने राजनीतिक दलों, युवा संगठनों और मानवाधिकार समूहों से भी हस्तक्षेप की मांग की है। उमेश राय, बीजेपी के लोगों को भेजकर उनके दोस्त के परिवार परेशान कर रहे है।
अनीश रे ने क्या कहा है?
अनीश रे ने कहा, 'मेरी मम्मी का नाम नीलम मीणा है और वह वेस्ट बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर हैं और एक सीनियर आईएएस ऑफिसर हैं। मेरी मम्मी सबको बता रही हैं, मिनिस्टर्स, ऑफिसर्स को कि मेरे पापा दो साल पहले मर गए हैं। मेरे पापा जिंदा हैं, मेरे पापा वेस्ट बंगाल के डीजीपी और एक आईपीएस ऑफिसर हैं। मेरी मम्मी यहां पे लोगों से इतना सिम्पैथी क्यों गेन कर रही हैं, मेरे पापा अगर जिंदा हैं तो?'
यह भी पढ़ें: राजकोट McDonald's में चूहों का आतंक, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में निगम
युवक ने दावा किया, 'मेरे घर में मिला के तीन बच्चे हैं। मैं, मेरी बड़ी बहन और मेरी छोटी बहन। मेरी छोटी बहन को डाउन सिंड्रोम है। मेरी मम्मी सबको बताती हैं कि उनके पास सिर्फ दो बच्चे हैं मैं और मेरी बड़ी बहन। उनको इतना शर्म क्यों आ रहा है बोलने में कि उनकी एक छोटी बच्ची भी है जिसको डाउन सिंड्रोम है? मैं अपनी छोटी बहन को बाहर भी नहीं लेके जा सकता, उन्हें लगता है कि उसका ह्यूमन ट्रैफिकिंग होगा। रियलिटी यह है कि उनको शर्म आता है कि उनकी ऐसा फैमिली है।
युवक ने दावा किया, 'वह ऐसा बर्ताव क्यों कर रही हैं। एक IAS अधिकारी नहीं, एक मां के तौर पर उन्हें इतनी शर्म क्यों आ रही है, अपन खुद के परिवार से। वह 20 दिन से घर में भी नहीं हैं। मैंने बहुत बार कॉल किया, कॉल भी नहीं उठा रही हैं। और वो पता नहीं क्या सब काम कर रही हैं।'
क्या-क्या आरोप लगा रहे हैं अनीश रे?
अनीश रे ने अपनी मां पर सत्ता और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी मां, एक दोस्त से मिलने से रोक रहीं हैं। वह एक बीजेपी नेता को दोस्त के परिवार पर दबाव बनाने के लिए मजबूर कर रहीं हैं। पुलिस के जरिए उसकी दोस्त के परिवार को डराया-धमकाया है। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी मां पिछले कई दिनों से घर से अनुपस्थित हैं। उससे सीधे बात करने से बच रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'ड्यूटी पर आते-जाते समय वर्दी ना पहनें', ऑडियो वायरल, पंजाब पुलिस ने क्या बताया?
दावे पर नीलम मीणा ने क्या कहा है?
इंस्टाग्राम वीडियो और पोस्ट में किए गए दावे फिलहाल आरोप ही हैं। इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। नीलम मीणा की ओर से भी अभी तक इस इंस्टाग्राम अकाउंट पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा है।
