भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 9:15 बजे सेंसेक्स 439.86 अंक (0.60%) टूटकर 72,627.95 पर खुला। वहीं बैंकिंग शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE बैंकेक्स 408.80 अंक (0.66%) गिरकर 61,709.54 पर आ गया। वहीं BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 83.32 अंक (0.24%) की गिरावट के साथ 33,932.67 पर खुला। कुल मिलाकर आज शेयर मार्केट लाल निशान पर रहा।
दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भी रेड जोन में रहा। सुबह 9:16 बजे निफ्टी-50 166.20 अंक (0.73%) टूटकर 22,609.90 पर कारोबार कर रहा था और 22,690.45 पर खुला। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा देखने को मिला। बात करें निफ्टी बैंक 426.60 अंक (0.77%) गिरकर 54,701.80 पर आ गया।
यह भी पढ़ें: रोबोटिक्स या मैन्युफैक्चरिंग, किस सेक्टर पर मेहरबान निवेशक, आंकड़े क्या हैं?
कैसा रहा कंपनियों का हाल?
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बड़ी कंपनियों के 30 शेयरों में से 27 लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट टाइटन में −3.12%) फीसदी रही। इसके अलावा, एशियन पेंट्स में −1.45%, इंडिगो में −1.36%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में −1.32% और बजाज फिनसर्व में −1.30% गिरावट दर्ज की गई। वहीं बढ़त में सिर्फ भारती एयरटेल +0.71% और टेक महिंद्रा +0.19% नजर आए, सन फार्मा बिना बदलाव के 0.00% पर स्थिर रहा। बाकी सभी शेयर गिरावट में रही।
सोने-चांदी के भाव में भी गिरावट
वहीं, बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही सोने के दाम गिरकर करीब 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। आज 24 कैरेट सोना करीब 149,780 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 137,298 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।
इसके अलावा, 18 कैरेट गोल्ड 112,345 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग 226,410 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी के भी गिरकर 2.26 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास रहा।