संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के अंतिम परिणाम के बाद चयनित अभ्यर्थियों के अंक और श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिए हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवार अपने मेन्स, इंटरव्यू और कुल अंक देख सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करते हुए कुल 1071 अंक प्राप्त किए हैं।

 

अनुज अग्निहोत्री को मुख्य परीक्षा में 1750 में से 867 अंक और इंटरव्यू में 275 में से 204 अंक मिले हैं, इस तरह उनके कुल अंक 2025 में से 1071 हुए। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा में 865 अंक और इंटरव्यू में 202 अंक मिले है। उनके कुल अंक 1067 है। तीसरे स्थान पर आकाश ढुल है। जिन्हें मेन्स में 864 अंक और इंटरव्यू में 193 अंक प्राप्त हुए हैं, उनके कुल अंक 1057 हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईंट भट्ठे पर पिता हैं मजदूर, बेटे ने UPSC में किया कमाल, कौन हैं विमल कुमार?

UPSC टॉप 50 की लिस्ट जारी 

UPSC द्वारा जारी टॉप 50 अभ्यर्थियों की सूची में कई उम्मीदवारों ने 1000 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चौथे स्थान पर राधव झुनझुनवाला (1042 अंक), पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर (1038 अंक) और छठे स्थान पर जिनिया अरोरा (1037 अंक) है। इसके अलावा सातवें स्थान पर ए.आर. राजा मोहदीन, आठवें स्थान पर पक्षाल सचिव, नौवें स्थान पर आस्था जैन और दसवें स्थान पर उज्ज्वल प्रियांक ने जगह बनाई है। इन सभी उम्मीदवारों के कुल अंक 1033 से 1035 के बीच मिले है।

 

आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार शीर्ष 50 उम्मीदवारों के अंक मुख्य परीक्षा और लिखित दोनों के संयुक्त परिणाम पर आधारित हैं। मुख्य परीक्षा में सात पेपर निबंध, GS-I, GS-II, GS-III, GS-IV और वैकल्पिक विषय के दो पेपर कुल मिलाकर मेरिट तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कटऑफ भी जारी

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल तीनों चरणों की कटऑफ भी जारी कर दी है। प्रीलिम्स परीक्षा में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 92.66 है। वहीं EWS की कटऑफ 89.34, OBC की 92.00, SC की 84.00 और ST की 82.66 है। मुख्य परीक्षा के लिए जनरल वर्ग की कटऑफ 739 अंक है। EWS के लिए यह 706, OBC के लिए 717, SC के लिए 700 और ST के लिए 694 है।

 

यह भी पढ़ें: डॉक्टर और इंजीनियर भी खूब बन रहे IAS? UPSC का बदलता ट्रेंड समझिए

 

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को मिलाकर फाइनल कटऑफ जनरल वर्ग के लिए 963 अंक है। EWS के लिए 926, OBC के लिए 931, SC के लिए 905 और ST के लिए 902 अंक निर्धारित किए गए है। आयोग के अनुसार, कटऑफ अंक केवल GS पेपर-1 के आधार पर तय किए जाते हैं। GS पेपर-2 केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है, जिसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

6 मार्च को घोषित हुआ था परिणाम

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को घोषित किया था। इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 5,76,793 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अगस्त 2025 में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 14,161 उम्मीदवार योग्य घोषित किए गए है।

 

यह भी पढ़ें: 25 की उम्र में खूब अधिकारी बन रहे अभ्यर्थी, अब IAS बनना बच्चों का खेल?

 

परीक्षा के बाद 2,736 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। अंतिम परिणाम में आयोग ने विभिन्न सेवाओं के लिए कुल 958 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। इनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों में 317 जनरल, 104 EWS, 306 OBC, 158 SC और 73 ST वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

देश की सबसे कठिन परीक्षा

UPSC सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है। हर वर्ष लाखों उम्मीदवार IAS, IPS और IFS अधिकारी बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल होते हैं। सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत कई केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन करता है।

 

यह भी पढ़ें: प्याज-लहसुन पर PIL लेकर पहुंचा वकील, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार; याचिका खारिज

तीन चरणों में होती है UPSC परीक्षा

यह परीक्षा तीन चरणों प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और लिखित में आयोजित की जाती है। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि UPSC परीक्षा में सफलता के लिए लंबे समय तक निरंतर तैयारी, अनुशासन और मजबूत रणनीति की आवश्यकता होती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं लेकिन अंतिम चयन केवल कुछ उम्मीदवारों का ही हो पाता है। इस वर्ष जारी परिणाम और अंक सूची से यह स्पष्ट हुआ है कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भी कई उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में स्थान हासिल किया है।