टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला पिछली बार की तरह जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में होगा। पिछले मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया था। ऐसे में आज भी भारतीय टीम जिम्बाब्वे को हराने की तैयारी में है। पहले मैच में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद कई दर्शक दूसरा मैच देखने के लिए उत्सुक हैं। यह मैच आज शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। उससे पहले शाम 4 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस करेंगे।
पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 50 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाए थे। गेंदबाजी की बात करें तो मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए थे। जानकारी के मुताबिक हरारे की पिच ने गेंदबाजों की अच्छी मदद की थी, जहां तेज गेंदबाजों को काफी सहायता मिली। ऐसे में आज के मैच का भारतीय दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सवाल उठता है कि यह मैच किस चैनल पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर?
कौन से चैनल पर देखें मैच?
इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मैच दर्शक टीवी चैनल Unite 8 पर देख पाएंगे। इसके अलावा यह मैच आप लाइव ऑनलाइन फौनकोड (FanCode) पर भी देख सकते हैं। यहां मैच देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। वहीं, दर्शक इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर भी फ्री में देख सकते हैं। हालांकि, यह चैनल सिर्फ डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध है।
यह मैच स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। अब सवाल उठता है कि इस मुकाबले में कौन-कौन से खिलाड़ी खेल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन कैसे? यहां समझिए
कौन से खिलाड़ी खेलेंगे?
भारत के संभावित खिलाड़ी-श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा , रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अंशुल कंबोज, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे के संभावित खिलाड़ी-सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, वेस्ले मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी।
