महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। भारत की नजर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीतने पर होगी, जबकि श्रीलंका लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा।

 

भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, श्रीलंका ने पाकिस्तान को चार विकेट से मात दी। यह लगातार तीसरी बार है जब एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हराकर अपना पहला एशिया कप खिताब जीता था।

 

यह भी पढ़ें: IND vs AFG T20: इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी, गौतम गंभीर मौका देंगे?

कब और कहां देखें लाइव?

भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला रविवार रात 8 बजे भारतीय समय के मुताबिक खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारत में मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि श्रीलंका की कमान चमारी अटापट्टू के हाथों में होगी।

शेफाली-स्मृति की जोड़ी पर रहेंगी नजरें

भारत की बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। शेफाली ने चार पारियों में 168 रन बनाए हैं, जबकि स्मृति के नाम 154 रन हैं। दोनों का स्ट्राइक रेट 169 से ज्यादा है। ऐसे में भारत को फाइनल में भी दोनों से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा टीम की अहम कड़ी हैं। उन्होंने चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं। श्रीलंका की कप्तानी चमारी अटापट्टू के नाम भी 11 विकेट हैं। वहीं, चरानी ने आठ विकेट लेकर भारतीय स्पिन आक्रमण को मजबूत किया है।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का गेम बिगाड़ सकते हैं ये 5 अफगानी प्लेयर, फारूकी से भी है खतरा

भारत बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
  • श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुडी प्रभोदा और मिथाली अयोध्या।