नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी के दशकों पुराने इतिहास में इस साल बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहली बार यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेरेमनी नई दिल्ली से बाहर आयोजित होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह गुजरात में एकता नगर में हो सकता है। एकता नगर में ही देश की प्रमुख पहचान बन चुका स्टैच्यू ऑफ यूनिती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने के अंत में गुजरात के दौरे पर जाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उनके दौरे में एकता नगर भी शामिल हो सकता है। इसी दौरान राष्ट्रपति 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं को सम्मानित कर सकती हैं। हालांकि, समारोह के आयोजन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है तो यह नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के वेन्यू में दशकों बाद होने वाला बड़ा बदलाव होगा।
यह भी पढ़ें: कौन हैं सुरभि वंजारा? समय रैना को किया रोस्ट, इमरान हाशमी संग कर चुकी हैं काम
पहले विज्ञान भवन में होता था समारोह
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की सेरेमनी लंबे समय से नई दिल्ली में होती रही है। पिछले कुछ सालों से इसका आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाता रहा है जहां राष्ट्रपति खुद पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते हैं। ऐसे में अगर इस बार समारोह गुजरात में होता है तो इसे दशकों पुरानी परंपरा में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अगर एकता नगर में समारोह आयोजित होता है तो इससे एकता नगर को भी देशभर में एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
आर्टिकल 370 बनी बेस्ट फीचर फिल्म
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा जुलाई में नई दिल्ली में की गई थी। ये पुरस्कार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिए गए हैं। फिल्म आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया है। वहीं, यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड ममूटी और कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से दिया गया है। दोनों कलाकारों को उनके शानदार अभिनय के लिए यह सम्मान मिला है।
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 20' का हिस्सा नहीं बन पाईं रिया अहीर, सलमान ने स्टेज से क्यों लौटाया?
गैर-फीचर कैटेगरी में फिल्ममेकर आनंद एल राय को 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक' के लिए बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार मिला। ऐसे में उसी जगह नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह आयोजित होने की संभावना इसे और खास बना रही है।
