'पंचायत' फेम आसिफ खान 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने आसिफ को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई थी। अब एक बार फिर आसिफ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने टास्क के दौरान असली मर्द की परिभाषा बताते हुए विवादित बयान दिया।

 

उनका यह बयान घरवालों को भी पसंद नहीं आया है। बाहर भी उनके इस बयान की आलोचना हो रही है। 'बिग बॉस 7' विजेता गौहर खान भी आसिफ पर भड़क गईं। गौहर ने आसिफ के बयान की आलोचना करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के बाद देवी देवता के भरोसे बॉलीवुड, लाइन में हैं ये फिल्में

आसिफ पर भड़कीं गौहर

गौहर ने लिखा, 'यार मेरे पास एक सवाल है। आसिफ का करियर ऐक्टिंग में तो बहुत अच्छा चल रहा है ना? उन्हें ऐसी छोटी सोच के साथ नहीं आना चाहिए था। जब वह लड़की उदिति की घटिया तरीके से बुराई कर रहे थी तब को बहुत मजे ले रहे थे जैसे वे सब उन्हीं के विचार हों।'

 

उन्होंने आगे लिखा, यह देखकर बुरा लगा। इतने अच्छे ऐक्टर हैं लेकिन हर चीज में ऐसी सोच बहुत छोटी लगती है मूंछ मर्दानगी की निशानी होती है। हाहाहा इस्लाम में तो मुस्लिम मर्दों के लिए सुन्नत यह है कि मूंछ न रखें, क्या वह भूल गए हैं? मर्द की असली पहचान तो उसकी ऊंची सोच और व्यवहार से होती है। काश उन्हें यह पता होता।

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मेरे बाप ने देख लिया तो ऐसी हालत करेंगे, रीति ने काजी को धमकी

आसिफ ने क्या कहा था?

जब गुल्लू ने यंग डीएसए के चेहरे पर कैप्टेंसी टास्क के दौरान रिजेक्टेड का स्टैम्प लगाया था। उस समय गुल्लू ने यंग के कहा था कि उन्हें लगता है कि वह पूरा घर चला रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। उनके ग्रुप के सभी लोगों की मूंछे भी एक तरह से है जिससे यह पता चलता है कि यंग चाहते हैं कि सब उसकी मर्जी के हिसाब से चलें। 

 

यंग का बचाव करते हुए आसिफ ने कहा था, 'हम राजस्थान से आते हैं। ये मूंछ हमारी पहचान है और मुंछमंडों को मर्दों में नहीं मानते हैं हम। इसलिए दाढ़ी ऐसी है।' आसिफ का यह बयान लोगों को पसंद नहीं आया। उनकी छोटी सोच के लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

 

 

माही ने आसिफ के खिलाफ लिया स्टैंड

माही विज ने आसिफ के बयान की आलोचना करते हुए कहा, इन्होंनो बोला असली मर्द ऐसे होते हैं, असली मर्द बिल्कुल भी ऐसा नहीं होते हैं। असली मर्द घर को जोड़कर रखते हैं। नाकी इन तरह अग्रेसिव होते हैं।