रियलिटी स्टार कुशाल तंवर को सब गुल्लू बुलाते हैं। वह 'रोडीज डबल क्रॉस', 'स्पिल्टिसविला' और 'मां है ना' के विनर रह चुके हैं। शो में वह अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। उन्होंने शो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। गुल्लू ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी थी और 5 महीने में ही तलाक हो गया था।

 

जब रोडीज खत्म हुआ था तब कुशाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस समय उन्होंने शादी की खबर को न कंफर्म किया था न ही रिजेक्ट किया था। अब काजी तौकीर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी शादी हो चुकी थी लेकिन 5 महीने बाद भी तलाक हो गया था।

 

यह भी पढ़ें: 72th National Awards: कार्तिक और यामी को मिला बेस्ट ऐक्टर-ऐक्ट्रेस अवॉर्ड

कुशाल तंवर का 2024 में हुआ था तलाक

अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बात करके हुए गुल्लू ने कहा, 'यह ब्रेकअप जैसा दिल टूटना नहीं था लेकिन फिर भी दिल टूटना था। मैं किसी को बता नहीं सका क्योंकि हर किसी को लगता था कि मैं गलत था लेकिन मेरे हिसाब से मैंने सही काम किया था। मुझे अपने लिए यह कदम उठाना पड़ा। 2024 में मेरा तलाक हो गया था। इस बात को सुनकर काजी हैरान हो गए थे।'

 

कुशाल ने आगे कहा, 'बहुत तगड़ी चीज से निकल कर आया हूं। वहां से भाग कर आया हूं मैं जैसे तैसे। मेरी शादी को 4.5 -5 महीने हो गए थे। हमारी तरफ आज भी शादियां जल्दी करते हैं। प्रेशर रहता है कि आप और करोगे क्या? आप कुछ नहीं कर रहे हो शादी कर लो।' उन्होंने बताया कि जिस महिला से उनकी शादी हुई उससे वह प्यार नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी को इस बारे में बताता तो लोग मुझे जज करते। मेरा मजाक बनाते।

 

यह भी पढ़ें: वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर रिलीज, 'दृश्यम 3' से होगा क्लैश

कुशाल की शादी की तस्वीर हुई थी वायरल

उन्होंने आगे कहा, 'इसके बाद मैं अकेले रहने लग गया। मुझे लगा कि शायद इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता मेरी जिंदगी में। मेरी जिंदगी अब बेहतर ही होगी। मैंने रोडीज जीता और अपने दोस्तों के साथ गोवा में पार्टी कर रहा था। उसी रात मैंने देखा कि किसी ने मेरी शादी की तस्वीर लीक कर दी। उस समय मेरा तलाक नहीं हुआ था। जब मैं रोडीज कर रहा था तब परिवार से मेरा झगड़ा चल रहा था। वह चाहते थे कि मैं शादी को खत्म न करूं। मैं तलाक लेना चाहता था। मुझे लगा सब खत्म हो गया। मेरे परिवार ने मुझसे बात बंद करना बंद कर दी।'