'बिग बॉस 20' को शुरुआत में भले ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन अब लोगों को शो पसंद आ रहा है। शो में काजी तौकीर, माही गिल, आम्रपाली दुबे, लव गिल, यंग डीएसएस अच्छा गेम खेल रहा है। शो में अब पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल की एंट्री हुई है। उनकी एंट्री ऐसी हुई है जैसे वह 'बिग बॉस' में अपना कोई शो प्रमोट करने पहुंचे।
मनीष ने सभी घरवालों से बात की और फिर सलमान ने सरपराइज दिया है। सलमान ने बताया कि यह शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट है और आपको क्या लगे यह सिर्फ अकेले है नहीं। इस बार की थीम तथास्तु है। इसके बाद एक नए कंटेस्टेंट की एंट्री होती लेकिन प्रोमो में उनका चेहरा रिवील नहीं होता है।
यह भी पढ़ें: 'मैंने बहुत गलतियां की', एकता कपूर ने बयां किया मुश्किल समय का दर्द
कौन है शो का दूसरा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट?
शो के दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट से सलमान ने कहा, 'क्या लगता है कि घर के अंदर रहकर भी वैसा ही रवैया रहेगा?' कंटेस्टेंट ने कहा, 'जैसा बाहर हूं वैसा अंदर भी भाई। मैं दूसरों के कंधों पर रहकर गोली नहीं चलता हूं।' शो का नया प्रोमो दर्शकों को बेहद पसंद आया है। फैंस जानना चाहते हैं कि दूसरा वाइल्ड कार्ड कौन है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉन्टेंट क्रिएटर नकुल धुल हैं जिन्हें इंटरनेट पर मिट्ठू डॉन के नाम से जाना जाता है। वह यूट्यब और इंस्टाग्राम पर मीम्स, व्यंग्य, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। उनकी पहचान तंज भरे कंटेंट से बनी है। उनके बिग बॉस में आने की चर्चा तेज है। इसी बीच उनके कई पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस नाम को कंफर्म नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: गरबा पर डांस करना है? 10 गाने जो झूमने पर करेंगे मजबूर
शो में हुई मनीष गोयल की एंट्री
मनीष गोयल टीवी का जाना माना नाम हैं। वह कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। उनकी दमदार ऐक्टिंग के दर्शक फैन है। उन्होंने अनुपमा, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, देवी, आयुष्मान भव जैसे कई शोज में काम किया है। वह 'नच बलिए', 'जरा नचके दिखा', 'उस्तादों के उस्ताद' और 'वेलकम बाजी मेहमान नवाजी' में नजर आ चुके हैं। दर्शक 'बिग बॉस' में मनीष की गेम को देखने के लिए काफी ऐक्साइटेड हैं।
