79वें कान फिल्म फेस्टिवल की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के फिल्म स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हो रही है। आलिया भट्ट, आदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, उर्वशी रौतेला भी इसमें शामिल हुईं। इन अभिनेत्रियों के स्टाइल स्टेटमेंट ने एक तरफ जहां लोगों का दिल जीता तो कुछ को ट्रोल भी होना पड़ा। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं।
कान के रेड कार्पेट पर उर्वशी के एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक देखने को मिले जिसमें से एक आउटफिट ने उन्हें सवालों के निशाने पर घेर लिया। रेड कार्पेट पर वह व्हाइट और गोल्डन ब्लाउज पहने नजर आईं। उनका यह लुक लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि उनका यह आउटफिट गिगी हदीद से कॉपी है। लोग उन्हें इस वजह से उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा से पहले और कौन कौन ब्रेस्ट मिल्क को लेकर चर्चा में रहा है?
व्हाइट गोल्डन साड़ी में नजर आईं उर्वशी
कान के लिए उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट चुना है। वह व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी पहने नजर आईं। उनके ब्लाउज पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की गई है। जबकि साड़ी के बॉर्डर में बीड्स और इंट्रिकेट वर्क किया गया है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और ग्लैम मेकअप किया था। अपने लुक को उन्होंने ने फूलों की टोकरी के साथ कंप्लीट किया था।
गिगी हदीद से हुई तुलना
उर्वशी की साड़ी गिगी हदीद से हूबहू मैच कर रही थी। सोशल मीडिया पर उर्वशी और गिगी के लुक में तुलना होना शुरू हो गई। आपको बता दें कि 2023 में मुंबई में हुए NMACC के लॉन्च इवेंट में गिगी ने गोल्डन ब्लाउज वाली साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। उनका यह लुक फैंस को खूब पसंद आया था। अब एक बार फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: अमजद खान के निधन से टूट गए थे बेटे शादाब, सलीम खान ने मुश्किल समय में उठाया खर्च
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी की हाल ही में क्राइम वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है। इस सीरीज में उनके साथ रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं।
