हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं है। पहले सभी को लगता था कि उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' है जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। अब फिल्म निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अभी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म रिलीज होना बाकी है।

 

उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'अग्नियुग: द फायर' है। वह 40 साल के बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र स्वतंत्रता सेनानी लाल लाजपत राय के किरदार में नजर आएंगे। ANI को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने धर्मेंद्र की फिल्म को लेकर खुलासा किया।

 

यह भी पढ़ें: 'बकवास फिल्म है', 'द पैराडाइज' पर दर्शकों का रिएक्शन, कहानी समेट नहीं पाए नानी

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' नहीं है

बिस्वजीत चटर्जी ने कहा, 'धर्मेंद्र के निधन के बाद वह श्मशान घाट से सीधे उनके घर गए थे। वहां उनकी मुलाकात बॉबी के बेटे आर्यमान देओल से हुई। उन्होंने आर्यमन को धर्मेंद्र की फोटो दिखाई जिसमें वह लाला लाजपत राय के गैटअप में थे। उन्होंने आर्यमन को फोटो दिखाते हुए पूछा कि यह कौन हैं? आर्यमन ने जवाब दिया ये दादू हैं। उसी समय मैंने उन्हें बताया कि यह आपके दादू की आखिरी फिल्म होगी। इस पर आर्यमन ने कहा, 'नहीं नहीं उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस है।' 

 

उन्होंने आगे बताया, 'बॉबी वहीं पर खड़े थे और उन्होंने बोला कि हां बेटा, दादू की यही आखिरी फिल्म है क्योंकि जब बिस्वजीत अंकल आए थे पापा को स्टोरी सुनाने के लिए मैं बाहर ही खड़ा था।' इस फिल्म में वह लाला लाजपत राय के रोल में नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh की आंधी में उड़ी 'दायरा' से Mirzapur तक, क्या 'द वन' का चलेगा जादू?

फिल्म में निभाएंगे लाला लाजपत राय का रोल

बिस्वजीत चटर्जी ने आगे कहा, 'शुरुआत में धर्मेंद्र फिल्म नहीं करना चाहते थे लेकिन वह मेरे शुरू से ही करीबी थे। हम अच्छे दोस्त थे। हमने साथ में 5 से 6 फिल्में की है। धर्मेंद्र ने उस समय कहा था कि वह अब फिल्मों में काम नहीं करते हैं। उन्हें पता नहीं था कि क्या रोल है? फिर मैंने उन्हें बताया कि यह रोल मैंने तुमको सोचकर ही लिखा है। फिर मैंने कहा कि पंजाब के लाला लाजपत राय का रोल है। वह हैरान हो गए थे। फिर बिस्वजीत ने धर्मेंद्र से पूछा कि तुम बताओ कौन करेगा यह रोल? फिर वह मान गया। हमने फिल्म की शूटिंग उसके फार्महाउस पर ही की क्योंकि उस समय उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। हमने पूरा स्टेप लगाया और उन्होंने सारे सीन्स खुद किए।' अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।