आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अभिनेता नदीम खान ने अक्षय खन्ना के कुक 'अखलाक' का किरदार निभाया था। अभिनेता नदीम खान मुश्किल में फंस गए हैं। उनके घर में काम करने वाली हाउसहेल्प ने उन पर रेप का आरोप लगाया है।

 

महिला ने कहा कि नदीम ने उन्हें 10 साल तक धोखे में रखा और उनका शोषण किया। महिला ने अभिनेता पर बलात्कार और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय सिनेमा की झांकी, थीम से लेकर सबकुछ जानें

पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार किया

महिला ने पुलिस से कहा कि नदीम पिछले 10 सालों से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे लेकिन अब उन्होंने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने नदीम को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया था। 41 साल की महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला अलग-अलग ऐक्टर्स के घर में काम करती थी।

शादी की झांसा देकर रेप किया

सालों पहले वह नदीम खान के संपर्क में आई थी। बाद में दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ गई थीं। महिला के मुताबिक नदीम ने शादी का भरोसा दिलाकर पिछले 10 सालों में मालवणी स्थित उसके घर और वर्सोवा में अपने घर पर बुलाकर कई बार बलात्कार किया था। अब नदीम ने शादी से मना कर दिया है। महिला ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नदीम के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

 

यह भी पढ़ें: 30 रुपये के स्टीकर से करोड़ों का बिजनेस बनाने वाला लड़का कौन? शॉर्क हैरान हो गए

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के साथ यह घटना मालवणी में हुई और पीड़िता भी उसी जगह पर रहती है इसलिए वर्सोवा पुलिस ने जीरो एफआईआर के तहत केस को ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस नदीम से पूछताछ कर रही है। 

 

नदीम आखिरी बार 'धुरंधर' में नजर आए थे। फिल्म में उनका रोल छोटा था लेकिन दर्शकों को पसंद आया था। वह इसके अलावा वह एक-दो अन्य फिल्मों में साइड रोल में नजर आ चुके हैं।