नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। उन्हें लेकर हर व्यक्ति की अपनी राय है। कुछ लोगों का कहना है कि रणबीर इस किरदार में फिट नहीं बैठते हैं। जबकि कुछ का कहना है कि उनका काम अच्छा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी इस बात पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
अभिनेता नितिश भारद्वाज ने कहा था कि रणबीर को राम बनने के बाद 'एनिमल' जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए। वहीं टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने रणबीर का साथ दिया है। उनका कहना है कि एक अभिनेता को अलग-अलग किरदार निभाने चाहिए।
यह भी पढ़ें: 'परिवार के पास खाने तक के पैसे नहीं थे', क्या शिवांगी जोशी ने बोला था झूठ?
दीपिका ने रणबीर का किया सपोर्ट
दीपिका ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम ऐक्टर्स हैं। हमें ऐसे सोचकर नहीं आ सकते हैं। एक ऐक्टर के तौर पर आपके पास अलग अलग किरदार करने का मौका होता है। यह सबसे बड़ी चीज है। अगर वह बर्फी कर सकते हैं को एनिमल भी करे। और अगर एनिमल की है तो राम भी बन सकते हैं। वह कितने खुदकिस्मत है। उन्हें अलग-अलग किरदार करने के मौका मिल मिल रहा है। वह बहुत ही लकी है और शानदार है कि वह इसे कर रहे हैं।'
जबकि नितिश भारद्वाज को बी.आर चोपड़ा की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण के किरदार से पहचान मिली थी। उन्होंने रणबीर को सलाह दी थी कि उनकी जिम्मेदारी है कि भारती की धरोहर को संभाल कर रखें। उन्हें अब भविष्य में 'एनिमल' जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है' को दर्शकों ने बताया 'बेकार', कहां चूकी फिल्म?
साई पल्लवी पर क्या बोली थीं दीपिका?
कुछ दिनों पहले दीपिका से पूछा गया था कि फिल्म में साई पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं। इस पर आपकी क्या राय है? उन्होंने कहा था, 'मैंने उनका काम देखा है। वह कमाल की ऐक्ट्रेस हैं। मैंने उनका अभी तक लुक देखा ही नहीं है तो कैसै कुछ बात सकती हूं। तुलसीदास की रामायण में सीता जी का वर्णन है। रामानंद सागर ने मुझ में वैसा ही कुछ देखा था। मुझे पता है कि सभी अच्छा ऐक्टर है। अगर वह उस कैटेगरी में फिट होते हैं तो अच्छी बात है। रामायण में सीताजी के कर्ली बाल थे ऐसा कोई जिक्र नहीं था।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने साई पल्लवी को साउथ की फिल्मों में देखा है। वह कमाल की अभिनेत्री हैं। वह सीता का किरदार निभा रही हैं। मैं उनके बारे में कुछ भी नेगेटिव क्यों कहूंगी? एक बार फिल्म रिलीज हो जाए तब बात करेंगे।'
