बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा भले ही पर्दे से दूर है लेकिन पब्लिक इवेंट में बतौर गेस्ट नजर आते रहते हैं। हाल ही में वह 'मिसेज इंडिया क्वीन पहचान मेरी' के चौथे सीजन में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फोटोग्राफर्स और सिक्योरिटी गार्ड के बीच में बहस हो जाती है। गोविंदा ने अपनी गाड़ी में बैठने से पहले फोटोग्राफर से माफी मांगी और स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला।
जब गोविंदा इवेंट से बाहर निकले तो उनके साथ फोटो खींचने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। गोविंदा को भीड़ से बचने के लिए बाउंसर्स जगह बना रहे थे। इस दौरान बाउंसर्स का हाथ लग गया गया और इस पर बहसबाजी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: 'कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं...', सलमान खान ने पिछली पोस्ट पर दी सफाई
गोविंदा का वीडियो वायरल
वीडियो में गोविंदा के सिक्योरिटी गार्ड से फोटोग्राफर कहता है, 'आप कैसे कर रहे हैं। हाथ क्यों लगा रहे हैं?' जब बात ज्यादा बढ़ जाती है तो गोविंदा बीच में आ जाते हैं। वह कहते हैं, 'यह मेरा दोस्त है और उनसे माफी मांगते हैं।' इसके बाद वह अपनी गाड़ी की तरफ जाते हैं।
गोविंदा के वायरल वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'गोविंदा बहुत ही दयालु है। उन्होंने उस परिस्थिति को बहुत अच्छे से संभाला।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'गोविंदा बहुत ही कमाल के इंसान है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'गोविंदा में बिल्कुल घमंड नहीं है।'
यह भी पढ़ें: 'पेड्डी' में राम चरण को कड़ी टक्कर देंगे दिव्येंदु, जाह्नवी की सादगी ने जीता दिल
2019 में आखिरी बार पर्दे पर नजर आए थे गोविंदा
गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में की थी। 1990 में वह सुपरस्टार थे। उन्होंने 'हीरो नंबर 1', 'कूली नंबर 1', 'राजा बाबू' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह लंबे समय से पर्दे से दूर है। उन्हें आखिरी बार 2019 में फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन सिकंदर भाटी ने किया था। उसके बाद गोविंदा ने अपने किसी अपकमिंग फिल्म का ऐलान नहीं किया है। फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी चीजें ठीक नहीं चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के रिश्ते में अनबन चल रही है। सुनीता ने अपने इंटरव्यूज में गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
