नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है। उनकी दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वर्ड ऑफ माउथ की वजह से 'हनुमान अंश' ने 'मिर्जापुर द मूवी', 'हैवान' और 'टॉक्सिक' जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है।

 

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि इस साल ऑस्कर में हनुमान अंश की एंट्री नहीं होगी क्योंकि सबमिशन डेट निकल चूकी है।

 

यह भी पढ़ें: Playground S5 की विनर बनीं मधुजा घोषाल, क्यों ट्रेंड होने लगीं तेजस्वी प्रकाश?

ऑस्कर में शामिल नहीं होगी 'हनुमान अंश'

Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक 'हनुमान अंश' को तेलुगू में डब किया गया। जब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह से पूछा गया कि फिल्म को 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर क्यों नहीं भेजा गया? इस पर नम्रता ने बताया कि टीम को सबमिशन प्रोसेस के बारे में पता नहीं था और वे डेडलाइन से चूक गए थे।

 

प्रोड्यूसर ने कहा, 'हमने इसे सिर्फ तेलुगू में डब किया है। मुझे बस समय ही नहीं मिल रहा है। हमें हजारों लोगों के फोन आए कि हमने फिल्म क्यों नहीं भेजी लेकिन हमें इसके बारे में पता ही नहीं था। हम बहुत कामों में बिजी हैं। हमारी टीम भी बहुत छोटी है। इस समय टीम फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।' नम्रता सिंह ने कहा, 'सबसे पहले तेलुगु वर्जन पूरा किया गया जबकि दूसरी भाषाओं पर अभी भी काम चल रहा है। सबसे पहले हमने तेलुगु के लिए डबिंग की और फिर बाकी भाषाओं पर काम किया। हम एक्सेसिबिलिटी पर भी काम कर रहे हैं ताकि अलग-अलग क्षमताओं वाले लोग भी फिल्म देख सकें।'

 

यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर हुई फायरिंग, सिद्धू मूसवाले के हैं करीब

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हनुमान अंश' को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है जिसने 10 लाख की ओपनिंग की। फिल्म ने पहले दो हफ्तों में 1. 48 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। बाद में फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ को फायदा मिला। फिल्म ने चौथे हफ्ते के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की। फिल्म ने भारत में 205 करोड़ का कलेक्शन किया है।