कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' एक बार फिर चर्चा में है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टर और यूट्यूबर भुवन बाम, स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल और समय रैना शामिल हुए थे। यह एपिसोड 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर ऑन एयर हुआ था।
शो में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जिसकी वजह से उन पर शिकायत दर्ज हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रीवास्तव ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 22 सितंबर की शाम में जब मुंबई के एक होटल के कमरे में अपने लैपटॉप पर इंडियाज गॉट लेटेंट का एपिसोड देखा था।
यह भी पढ़ें: रीति ने काजी तौकीर को दी गाली, लोग बोले- 'मनोज तिवारी का नाम खराब हो रहा है'
मुकेश छाबड़ा के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
इस एपिसोड में मुकेश छाबड़ा ने कहा था, 'मेरे आराम नगर में आओ, ****मराओ'। शिकायत में इस तरह की भाषा को बेहद आपत्तिजनक, अनुचति और सेक्लुअली सजेस्टिव बताया गया है। शिकायता में कहा गया कि इस बयान की सच्चाई, आवाज और व्यक्ति की पहचान, पूरा संदर्भ और सही टाइमस्टैम्प की पुष्टि ओरिजिनल और बिना एडिट की गई रिकॉर्डिंग की जांच होनी चाहिए।
श्रीवास्तव ने नेटफ्लिक्स की भूमिका पर भी सवाल उठाए है। शिकायत में इस बात की मांग की गई है कि स्ट्रीमिंग के लिए इस कॉन्टेंट को कैसे मंजूरी दे दी गई है। नेटफ्लिक्स इंडिया की चीफ मोनिका शेरगिल की भूमिका की भी जांच करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: 2 बच्चे हैं फिर विवेक ओबेरॉय ने सहारा शाह को गोद क्यों लिया था?
शो में उड़ा था मुकेश छाबड़ा की गर्लफ्रेंड का मजाक
शो पर समय रैना ने मुकेश छाबड़ा की गर्लफ्रेंड को लेकर मजाक उड़ाया था। इसके बाद दावा किया गया था कि मुकेश इस बात से नाराज हो गए थे और कुछ देर के लिए शूटिंग को भी रोकना पड़ा था। इस खबर पर मुकेश छाबड़ा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। इसी एपिसोड में समय ने 'थामा' में नवाजुद्दीन के लुक का भी मजाक उड़ाया था। यह पहली बार नहीं है जब 'इंडियाज गॉट लेटेंट' चर्चा में आया है। इस शो के पहले सीजन में यूट्यबर रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर भद्दा कमेंट किया था। इस वजह से शो को बंद करना पड़ा था।
