जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 2009 में जेम्स कैमरून ने एक ऐसी जादुई दुनिया को रचा था जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अवतार में पेंडोरा की दुनिया को दिखाया गया है।

 

यह दुनिया दिखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही रहस्यों से भरी हुई है। फिल्म के तीसरे पार्ट में कुछ नए चेहरे भी नजर आए हैं। अवतार के पिछले दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के तीसरे पार्ट को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

 

यह भी पढ़ें- अगर 90s के सिंगर होते हनी सिंह तो कैसा गाते? खुद सुन लीजिए

'अवतार 3' नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर' का रिकॉर्ड

Sacnilk. Com के रिपोर्ट के मुताबिक 'अवतार 3' ने दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई की है जबकि भारत में पहले दिन फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'अवतार 3' रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के ओपनिंग डे के कलेक्शन को ब्रेक नहीं कर पाई। 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 28 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

'अवतार 2' ने कमाए थे इतने रूपये

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40. 3 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 128.8 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने भारत में 391 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अवतार 3 वीकेंड पर भारत में कितनी कमाई करेगी? इसके लिए इंतजार करना होगा। Deadline की रिपोर्ट के मुताबिक साइंस फिक्शन फिल्म ने $43.1 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

 

यह भी पढ़ें- 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनी भारती सिंह, बेटी की ख्वाहिश रह गई अधूरी

क्यों नहीं चली अवतार 3?

'अवतार 3' को लेकर दर्शक लगातार रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म में विजुल्स कमाल के हैं लेकिन कोई नई चीज देखने को नहीं मिली। पहला हाफ बहुत बोरिंग है। दूसरा हाफ बहुत लंबे ऐक्शन से भरा है। यह एक निराशाजनक फिल्म है'।

 

 

 

 

 

दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अवतार 3 में कुछ नया नहीं है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'जेम्स कैमरून के हिसाब से फिल्म नहीं है। पार्ट 2 जैसा ही लगा। फिल्म में कोई कहानी नहीं है सिर्फ अच्छे विजुल्स हैं।' मेकर्स अवतार का चौथा और पांचवां पार्ट भी ला सकते हैं। हालांकि अभी कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।