नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या साजिश' लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। शो पर कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। टीवी अभिनेता राम कपूर ने गौतमी कपूर से शादी की है। दोनों की शादी को 20 साल हो गए हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। शो पर राम ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शादी से पहले उनके कई अफेयर्स रह चुके हैं।
शो पर वह श्रेया कालरा से अपनी शादी से पहले की जिंदगी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। श्रेया ने पूछा कि आपके कितने अफेयर्स रह चुके हैं? राम ने कहा, 'शादी के बाद एक भी नहीं।' इसके बाद श्रेया ने पूछा कि शादी से पहले कितने अफेयर्स थे? उन्होंने कहा, 'मैं प्लेबॉय था। मेरे अनगिनत अफेयर्स थे।'
यह भी पढ़ें: प्रोड्यूसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, साथ काम क्यों करने लगीं शिल्पा शिंदे?
एकता ने मेरी पत्नी को किया था कॉल
राम ने आगे कहा, 'जब सबको पता चला कि गौतमी और राम शादी क रहे हैं। एकता कपर जो मेरी दोस्ती हैं उसने गौतमी को फोन करके कहा, 'तू कर रही है? उसने बहुत सारे अफेयर्स किए हैं।' एकता को उसकी चिंता थी और मैं मानता हूं जो एकता ने किया सही किया क्योंकि मैं वैसा था।
राम कपूर और गौतमी की लव लाइफ
कपल की पहली मुलाकात साल 2000 में टीवी शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। यही पर दोनों की दोस्ती हुई और बाद में प्यार हो गया। उस समय गौतमी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। वह अपने तलाक का केस लड़ रही थी और उस समय राम उनके साथ खड़े थे।
यह भी पढ़ें: 'शादी से पहले प्रीनअप एग्रीमेंट करा लो', सेलिना की लड़कियों से अपील
2 साल तक डेट करने के और कुछ समय तक साथ रहने के बाद साल 2003 में शादी के बंधन में बंध गए। राम और गौतमी दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। कपल अपने फनी वीडियो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहता है।
इन दिनों राम कपूर 'लॉक अप 2' में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ धीरज धूपर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया है। शो में शिल्पा शिंदे ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है।


