इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म की कहानी भारत पाकिस्तानी के समय हुए लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में सभी कलाकारों के काम की खूब तारीफ हो रही हैं। फिल्म की कहानी ही नहीं गाने भी दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए हैं।

 

'मैं वापस आऊंगा' का गाना 'इश्क मस्ताना' लोगों को खूब पसंद आया है। इस गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाने को मोहित चौहान, नरगिस तेजी और पूजा तिवारी ने गाया है। गाने को ए.आर रहमान ने कंपोज किया है। इस गाने के लिरिक्स में 'हमन है इश्क मस्ताना, हमन को होशियारी क्या? हमन जब साथ हैं तेरे, हमन को इंतजारी क्या।' इसका मतलब है कि इश्क में हतना मदहोश हो जाना कि होशियारा करने का भी समय न मिले। इन पंक्तियों को संत कबीरदास ने सालों पहले लिखा था।

 

यह भी पढ़ें: बिकनी फोटो पोस्ट करने से डरने वाली रीता की फोटो वायरल क्यों हो गई?

निदा फाजली ने भी कबीरदास से ली थी प्रेरणा

आपको जानकर हैरानी होगी कबीर की इन्हीं पंक्तियों का इस्तेमाल साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सरफरोश' में भी किया गया था। इस फिल्म में 'होशवालों को खबर क्या' गाना है। इस गजल को निदा फाजली ने लिखा था और जगजीत सिंह ने अपनी आवाज दी थी। एक इंटरव्यू में निदा फाजली ने बताया था कि इस गाने को लिखने की प्रेरणा मैंने संत कबीर की पंक्तियों से चुराकर ली थी। यह गाना सुपरहिट हुआ था जो लोगों को आज भी याद है। इस गाने को आमिर खान और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गाया है।

पढ़िए कबीरदास की ये पक्तियां

हमन हैं इश्क मस्ताना हमन को होशियारी क्या
रहें आजाद या जग से हमन दुनिया से यारी क्या

जो बिछड़े हैं पियारे से भटकते दर-ब-दर फिरते
हमारा यार है हम में हमन को इंतिजारी क्या

खलक सब नाम अपने को बहुत कर सर पटकता है
हमन गर नाम सांचा है हमन दुनिया से यारी क्या

न पल बिछ्ड़ें पिया हम से न हम बिछड़े पियारे से
उन्हीं से नेह लागी है हमन को बे-क़रारी क्या

'कबीरा' इश्क का माता दुई को दूर कर दिल से
जो चलना राह नाजुक है हमन सर बोझ भारी क्या
 

यह भी पढ़ें: प्रकाश राज पर कई वोटर ID रखने का आरोप, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इम्तियाज अली की फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए सिनेमाघरों में 11 दिन हुए है। फिल्म ने कुल मिलाकर 14. 50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में और ज्यादा कमाएगी।