1980 और 1990 के दशक में गोविंदा और नीलम कोठारी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थी। उस समय दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। गोविंदा भी अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वह नीलम से शादी करना चाहते थे। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में नीलम कोठारी ने इस मामले पर चर्चा की।

 

नीलम ने कहा कि एक समय था जब हम दोनों ने साथ में कई फिल्में की थी। उस समय मुझे जानकारी नहीं थी कि गोविंदा शादीशुदा हैं। मुझे इसके बारे में बहुत बाद में पता चला था।

 

यह भी पढ़ें: Ramayana का गाना 'जय जय राम' रिलीज, राम की भव्यता और सुंदर विजुअल्स ने जीता दिला

नीलम ने गोविंदा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

नीलम ने कहा, 'जब वह गोविंदा के साथ काम कर रही थीं। तब बहुत यंग थीं। उनके सख्त माता पिता कभी भी किसी रिश्ते में पड़ने की इजाजत नहीं देते।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत यंग थी। मुझे पता ही नहीं था कि वह शादीशुदा हैं। मुझे इसके बारे में बहुत बाद में पता चला। मेरे माता पिता भी बहुत सख्त थे इसलिए रिश्ते का तो कोई सवाल नहीं उठता है। मैं हमेशा परिवार के किसी सदस्य के साथ जाती थी क्योंकि मैं बहुत छोटी थी। ऐसा इसलिए नहीं था कि इंडस्ट्री बुरी थी।'

 

नीलम ही नहीं उनके पति समीर सोनी ने भी इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया। समीर ने कहा, 'उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 20 साल पहले क्या हुआ था या नहीं। मुझे इसके बारे में पता नहीं है तो मैं इसे कैसे पकड़कर रख सकता हूं? वह अभी भी यही कहते हैं कि वह आपसे बहुत प्यार करते थे।'

 

यह भी पढ़ें: 'कभी कभी सेलेक्शन में कमी...', 'बिग बॉस 20' के बोरिंग कंटेस्टेंट्स पर बोले सलमान

गोविंदा करना चाहते थे नीलम से शादी

1990 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने नीलम के प्रति अपने प्यार को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि वह सुनीता से सगाई तोड़कर नीलम से शादी करना चाहते थे।

 

उन्होंने कहा था, 'हम मिलते थे और मुझे नीलम को जानने का मौका मिलता था और मुझे और पसंद आ जाती। मैं उनकी तारीफ करते नहीं थकता था। अपने परिवार, दोस्त और यहां तक की सुनीता के सामने भी करता था जिसके साथ रिश्ते में था। मैंने सुनीता को बदलने के लिए और नीलम की तरह बनने के लिए कहा था। मैं उससे कहता था कि तुम उससे कुछ सीखो। मैं निर्दयी व्यक्ति बन गया था। मैंने सुनीता से कहा कि मुझे छोड़ दो और अपनी सगाई तक तोड़ दी थी। अगर सगाई टूटने के 5 दिन सुनीता मुझे कॉल करके दोबारा आने को नहीं कहती तो मैं शायद नीलम से शादी कर लेता है और मुझे नहीं लगता है कि इसमें कुछ गलत है।' नीलम का यह बयान तब आया है जब गोविंदा और सुनीता का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है।