नोरा फतेही और हनी सिंह का नया गाना 'बॉडी रोल' सुर्खियां बटोर रहा है, जिसकी वजह गाने के शानदार बोल या नोरा का डांस नहीं है, बल्कि गाने की कोरियोग्राफी है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि गाने की कोरियोग्राफी नकल करके तैयार की गई है। इस गाने के सीन्स को नेटफ्लिक्स की 'लव, डेथ प्लस रोबोट्स' सीरीज के एक सीन की कॉपी बताया जा रहा है। बॉडी रोल वीडियो को शनिवार के दिन यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाना रिलीज होने के बाद कई फैन्स नोरा की अदाओं और हनी सिंह के लिरिक्स की तारीफ कर रहे हैं।

 

बॉडी रोल गाने में नोरा फतेही को डांस करते हुए देखा जा सकता है। बॉडी रोल गाने को यूट्यूब पर 20 लाख लोगों ने देख लिया है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी लाखों लोगों ने वीडियो शेयर और पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गाने की कोरियोग्राफी को नकल बताया है। इसके अलावा कई लोगों ने गाने को लेकर अपनी-अपनी राय दी है।

 

यह भी पढ़ें: '24 घंटे हो गए, मुंबई नहीं पहुंची', वायरल हो गया अमीषा पटेल का पोस्ट

 

गाने की कोरियोग्राफी को लेकर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 'लव, डेथ प्लस रोबोट्स' के एक सीन और बॉडी रोल गाने के सीन की तुलना की है। दोनों सीन आपस में मिलते-जुलते दिख रहे हैं। दोनों वीडियो में कपड़े थोड़े-बहुत एक जैसे लग रहे हैं, साथ ही वीडियो की लोकेशन भी एक जैसी दिख रही है।

 

 इसी वजह से लोग बॉडी रोल सॉन्ग को नकल कह रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 'लव, डेथ प्लस रोबोट्स' के जिस सीन की नकल बॉडी रोल को बताया जा रहा है, वह सीरीज का सबसे मशहूर सीन है। यह सीरीज 2022 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: आस्कर अवॉर्ड के बदले नियम, क्या भारतीय फिल्मों के अवॉर्ड जीतने के बढ़े चांस?

 

बॉडी रोल गाने की शुरुआत में घना जंगल दिखाया गया है, जिसमें एक सैनिक को घने जंगल में एक झील से पानी पीते हुए दिखाया गया है। इसके बाद उसे एक सुंदर महिला नोरा दिखती हैं। इसके बाद नोरा फतेही को डांस करते हुए देखा जा सकता है।