'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते घरवालों ने नॉमिनेशन नहीं किया बल्कि खुद बिग बॉस ने आसिफ खान, स्काउट ओपी और रोहेद खान को नॉमिनेट किया था क्योंकि इन तीनों ने घर में नॉमिनेशन पर चर्चा की थी। घर में नॉमिनेशन पर चर्चा करना नियमों का उल्लंघन है।

 

इस वजह से बिग बॉस ने सजा की तौर पर तीनों सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया। बिग बॉस के इस फैसले से आसिफ खान भड़क गए। उनका कहना था कि यह अनफेयर है और मेकर्स ऐसा जानबूझकर कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: सिडनी स्वीनी ने ऐड में कपड़े की बजाय खेलकूद के सामान से ढका अंग, मचा बवाल

आसिफ ने बिग बॉस को बताया अनफेयर

बिग बॉस ने पहले सभी कंटेस्टेंट्स से दो नाम पूछे। हालांकि जब प्रक्रिया खत्म हो गई तब बिग बॉस ने आसिफ, यूंग डीएसए, रोहेद खान और स्काउट ओपी का वीडियो घरवालों को दिखाया जिसमें चारों नॉमिनेशन पर चर्चा कर रहे हैं। यूंग डीएसए घर के कप्तान हैं इसलिए उन्हें नॉमिनेट नहीं किया गया। इस प्रकिया के बाद यूंग ने आसिफ से पूछा कि आप इतना गुस्सा क्यों हो।

 

आसिफ ने कहा कि सिर्फ हमारा ही वीडियो दिखाया गया बाकि लोग भी तो चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मेरे को गेम ही अनफेयर लगने लगा है। उनको क्या जीताने के लिए लाए हो क्या? अगर ऐसा ही तो हमें बताना चाहिए था पहले।'

 

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर लेकर आएंगे 'राम बोला', किस संत पर होगी फिल्म?

आसिफ ने बिग बॉस पर लगाया प्लानिंग का आरोप

आसिफ ने बिग बॉस पर उनकी दोस्ती खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'अगर वे आप सभी के साथ मेरी दोस्ती तोड़ना चाहते हैं और चाहते हैं कि मैं दूसरों से आपकी बुराई करूं तो ऐसा नहीं होगा। घर भेजना है तो भेज दो। मां कसम, अगर मुझे बिग बॉस से भी लड़ना पड़ा तो मैं उनसे भी लडूंगा। मुझे लग रहा है कि वे जानबूझकर मुझे घर भेजना चाहते हैं। इस दौरान वह भावुक भी हो गए। आसिफ को लगा कि बिग बॉस ने रोहेद को गेम से बाहर करने के लिए प्लान किया था।' उन्होंने कहा कि रोहेद की जगह पर उन्हें घर भेज देना चाहिए। 

 

सोशल मीडिया पर आसिफ की आलोचना हो रही है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'रूल खुद तोड़ा और आरोप पर बिग बॉस पर लगा रहे हैं।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'क्या यह क्राई बेबी है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इस हफ्ते सलमान आसिफ की क्लास लगाएंगे।'