कलर्स टीवी का शो 'भोजपुरी बवाल' दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो में भोजपुरी कलाकार पवन स्टार, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव, काजल राघवानी और तेज प्रताप सिंह नजर आ रहे हैं। शो में भोजपुरी कलाकार अपनी जिंदगी से जुड़े किस्सों को शेयर करते हैं। 

 

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें काजल राघवनी ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। उनकी बातों को सुनकर दर्शक हैरान है। आइए जानते हैं काजल ने क्या कुछ कहा है?

 

यह भी पढ़ें: मिनी माथुर ने जीती अलायंस की ट्रॉफी, 50 लाख रुपये का इनाम किया अपने नाम

काजल ने पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

काजल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह शो के प्रोमो में किसी से बात करते हुए कह रही हैं, 'पवन जी का तुमको पता ही है, वहां पर किसिंग सीन हुआ था जबरदस्ती करवाया। मैंने मना किया तो सेट छोड़कर चले गए। मैंने सबकी इज्जत की है लेकिन कोई इज्जत के लायक नहीं है।' 

 

उन्होंने आगे कहा, 'आम्रपाली जी का मैं कुछ नहीं बोलना चाहती हूं, दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया। ये चीजें मुझे हमेशा बुरी लगेंगी। पहले इंडस्ट्री चला लें फिर देश चलाएं तो ज्यादा अच्छा है। उन लोगों को दस जगह मुंह मारना है सबको।' काजल की बातों को सुनने के बाद आम्रपाली, पवन सिंह और निरहुआ क्या कहते हैं? यह देखना दिलचस्प होगा।

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'सेक्सुअलिटी फेज है', आकांक्षा चमोला के इस बयान पर भड़के लोग

 

काजल इससे पहले भी आम्रपाली दुबे पर आरोप लगा चुकी हैं कि उनकी वजह से दिनेश लाल ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि आम्रपाली इनसिक्योर है। आम्रपाली ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि जब वह भी खेसाली लाल के साथ काम कर रही थी तब तो उन्हें यह चीज याद नहीं आई। शो में आम्रपाली और काजल के बीच में शुरुआत से ठीक नहीं है।