रवि किशन ने फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा समय बिताया है लेकिन अब उन्हें पॉपुलैरिटी मिल रही है। उनके मीम्स और वायरल डांस स्टेप जेनजी के बीच में काफी पॉपुलर हुए थे जिससे सोशल मीडिया पर वह फिर से चर्चा में आ गए हैं। हालांकि उनका यह सफल बिल्कुल भी आसान नहीं था।
असल में एक अभिनेता बनने के लिए उनका संघर्ष उनके घर से ही शुरू हो गया था। रवि किशन के पिता उनके इस करियर के सख्त खिलाफ थे। वह हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में अक्षय कुमार के साथ शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी शो 'हाउस' पर बनी है सीरीज 'डॉक्टर हसन', ट्रेलर में क्या कुछ खास?
रवि किशन को पिता ने बेल्ट से पीटा था
शो पर रवि ने बताया कि उनके पिता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के खिलाफ थे। उन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं कि रवि ऐक्टिंग करें। जब उन्होंने 'रामलीला' में अभिनय करने के लिए साड़ी पहनी थी तब उनके पिता ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था। उन्हें लगा कि उनके बेटे ने परिवार को शर्मसार कर दिया।
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पिता एक पुजारी थे। उनका दूध का कारोबार था। वह चाहते थे कि मैं उनका बिजनेस में हाथ बंटाऊं या फिर कोई सरकारी नौकरी कर लूं लेकिन मैं शौकिया तौर पर थिएटर कर रहा था। एक बार रामलीला के दौरान मैंने साड़ी पहनी थी। जब मेरे पिता ने मुझे उस रूप में देखो तो उन्होंने मुझे लेदर की बेल्ट से मारा था। उन्होंने मुझसे कहा था कि क्या तुम नचनिया बनना चाहते हों? 90 के दशक में सिनेमा या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सम्मानजनक पेशा नहीं माना जाता था।'
यह भी पढ़ें: 'कई बड़े लोग मुझे कास्ट नहीं करते', अक्षय कुमार का करण के शो पर छलका दर्द
मेरे पिता मुझे मारना चाहते थे
अपने पिता के गुस्से को याद करते हुए रवि ने कहा कि आखिरकार उनकी मां ने उन्हें घर से निकलने में मदद की क्योंकि उन्हें मेरी सुरक्षा की चिंता थी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिता से कहा था कि नहीं पापा, फिर मेरी मां ने मुझे वहां से भागने में मदद की क्योंकि वह मुझे मार डालना चाहते थे। उन्हें लगता था कि मैंने परिवार को शर्मिंदा किया है।
