बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। फैंस उनकी फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं विदेशों में भी हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि अपने पूरे करियर में कभी कोई फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। इस खुलासे ने फैंस को चौंका दिया।

 

सलमान ने Variety India को दिए इंटरव्यू में अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शो के प्रोमो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है।

 

यह भी पढ़ें: सिचुएशनल कॉमेडी है 'पति पत्नी और वो दो', दर्शकों को कैसी लगी आयुष्मान की फिल्म?

फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते सलमान

सलमान ने कहा, 'आज तक मैंने अपने करियर में एक भी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। मैंने स्क्रिप्ट लिखा है लेकिन कभी पढ़ा नहीं है। मैं हमेशा फिल्म की फील, ट्रीटमेंट और कमर्शियल हिट पर ध्यान दिया है। शुरुआत से ही मैं स्क्रिप्ट से ज्यादा इन बातों पर ध्यान देता हूं।'

 

इसी वीडियो में उन्होंने अपने लग्जरी घड़ियों के बारे में बात की। सलमान ने बताया कि आपने मुझे जितने भी पब्लिक जगहों पर महंगी घड़ी पहने देखा है, वह मेरी नहीं है। वह घड़ी किसी न किसी दोस्त की है।

आपको बात दें कि इवेंट में सलमान की लग्जरी घड़ियां हमेशा लोगों का ध्यान खींचती है। इन घड़ियों का दाम करोड़ों में होता है।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनली रिलीज, भारत में कब आएगी?

सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में है। यह देश भक्ति फिल्म है। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ ग्लवान' था। बाद में फिल्म का नाम बदल दिया गया। इस फिल्म में सलमान आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हैं। उनके साथ इस फिल्म में चित्रागंदा सिंह है। फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

 

इसके अलावा उनकी अगले साल ईद पर नयनतारा के साथ फिल्म आएगी। इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। सलमान रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो रोल प्ले किया था।