किसी बड़े इवेंट में अक्सर देखा जाता है कि सिंगर्स आते हैं तो लोग उनसे किसी गाने की 2 लाइनें गाने की फरमाइश कर देते हैं। सिंगर्स अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए ऐसा करते भी हैं। हाल ही में सिंगर कैलाश खेर से किसी ने ऐसा करने को कहा था तो उन्होंने मना कर दिया। कैलाश खेर ने कहा कि यह एक कलाकार का मजाक है।
कैलाश खेर हाल ही में स्कूल अवॉर्ड शो में शामिल हुए थे। उन्होंने शो में कहा कि सिंगर्स के कला की इज्जत होनी चाहिए। वह 25 अप्रैल को एक अवॉर्ड शो में शामिल हुए थे जहां पर होस्ट ने उनसे 2 लाइनें गाने के लिए कहा था।
यह भी पढ़ें: 'एक दिन' की एडवांस बुकिंग 39 दिन पहले क्यों शुरू हुई? आमिर खान ने बताई वजह
कैलाश खेर का वीडियो वायरल
कैलाश खेर ने मना करते हुए कहा, 'यही मैं बदलना चाहता हूं, ये मेरे मन में ललक लगी हुई है, यही बलना है। कोई गायक हो, किसी संगीतकार को ऐसे ना कहें सर दो लाइन गा दीजिए, मूड बना दीजिए। ये बहुत गलत है। ये रिक्वेस्ट ही मत कीजिए।' उन्होंने आगे कहा, 'क्या आप सचिन तेंदुलकर को बोलेंगे कि एक जरा छक्का लगा के दिखा दीजिए। इस पृथ्वी पर ऐसा कोई नहीं करता है या किसी जवान को बोलेंगे कि अपनी पोजिशन लेकर जरा शॉट लगा दीजिए। ये सब मत करिए। क्लोन मत बना दीजिए कलाकार को। साधक को एक मनोरंजक मत बनाइए। आर्टिस्ट साधक होता है, वह अपने मन के होते हैं।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुछ लोगों का कहना है कि कैलाश खेर सही कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर उनके 2 लाइन गाने से किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट आती है तो सही है। कुछ लोगों का कहना है कि अगर कोई बड़ा निर्माता, निर्देशक, अभिनेता ऐसा कहता तो वह मना नहीं करते।
यह भी पढ़ें: 33 साल बाद लौट आया खलनायक, क्या सिनेमा घरों में छाने वाली है खलनायक रिटर्न्स?
कैलाश खेर के हिट गाने
कैलाश खेर ने अपने करियर की शुरुआत में 'कोका कोला', 'सिटीबैंक', 'पेप्सी' जैसे कई विज्ञापनों के लिए जिंगल गाते थे। 2003 में उनका 'अल्लाह के बंदे' गाना रिलीज हुआ था। उन्होंने 'या रब्बा', 'कौन है वो', 'जय जयकारा', 'जल रही है चिता' समेत कई हिट गाने गाए हैं।
