गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में गोविंदा अपनी को ऐक्टर्स और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा के दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने साथ में बप्पा का आशीर्वाद लिया। गोविंदा और कोमल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इसके बाद सुनीता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पालतू कुत्ते विंटर के साथ एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: Rise and Fall 2: शहजाद पूनावाला से मनीष कश्यप तक, विवादों में रह चुके हैं ये लोग

सुनीता आहूजा बोलीं- 'इंसान धोखेबाज होते हैं'

मुंबई एयरपोर्ट पर सुनीता पैपराजी से बात करते हुए कहती हैं कि इंसानों से अच्छे तो पालतू जानवर होते हैं। वह निस्वार्थ तरीके से आपका हमेशा साथ देते हैं। उन्होंने कहा, 'जानवरों से प्यार करो इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान। इंसान से जितना भी प्यार करो कोई फायदा नहीं। धोखा ही देते हैं। जानवरों से प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं। विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है।'

 

 

 

 

सुनीता के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो में सुनीता गोविंदा पर कटाक्ष कर रही हैं। वहीं कुछ लोग का मानना है कि सुनीता जानवरों और इंसानों के रिश्ते पर बात कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर' में मोहित मलिक को कैसे मिला था बिरजू लोहार का रोल?

सुनीता ने अकेले किया बप्पा का दर्शन

गणेश उत्सव के दौरान गोविंदा अभिनेत्री कोमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। गोविंदा से पहले सुनीता लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थी। दोनों अलग-अलग नजर आए। इसके बाद से दोनों के वैवाहिक जीवन को लेकर तमाम अटकलें लग रही है। इस बार गणपति उत्सव पर भी दोनों साथ नजर नहीं आए। दोनों ने अलग-अलग बप्पा का स्वागत किया। 

 

गणपित उत्सव के दिन गोविंदा अपने बच्चे टीना और यशवर्धन के साथ नजर आए। इस दौरान सुनीता अपने परिवार से साथ नजर नहीं आई थीं। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाए शुरू हो गईं।

सुनीता ने एक पॉडकास्ट में कहा था, 'उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है। वह उनसे आज भी प्यार करती हैं लेकिन उन्हें माफ नहीं कर सकती हैं। उनके लिए हर रिश्ते में आत्म सम्मान सबसे पहले आता है।' उन्होंने कहा कि वह किसी को बहुत आसानी से माफ नहीं करती है। उनकी डिकशनरी में सॉरी शब्द नहीं है।