बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि मैंने कभी पान मसाला विज्ञापन में काम नहीं किया और न आगे करूंगा क्योंकि यह मेरे विचारों के खिलाफ है। सनी का बयान उस समय आया जब महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अजय देवगन ,   शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची में काम करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 

इसी दौरान सनी देओल का एक पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके साथ रवि किशन और विजय राज भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सनी देओल के साथ दो लड़कियां पान की दुकान पर पहुंचती हैं। इसके बाद सनी को मीठा पान खाते हुए दिखाया गया है। उस विज्ञापन के पैकैजिंग पर सनी की फोटो भी लगी है। हालांकि पैकेट पर साफ लिखा है कि इसमें तंबाकू और निकोटिन नहीं है। यह पुराना विज्ञापन है जो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर इसके लिए सनी को ट्रोल भी किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'जन गण मन राष्ट्रगान नहीं, एलिजाबेथ के लिए लिखा गया', मुकेश खन्ना ने किया दावा

सनी देओल ने क्या कहा था?

सनी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने उन चीजों को कभी नहीं किया है जिसके लिए जमीर नहीं माना है जिसमें पान मसाला का विज्ञापन भी शामिल है। उन्होंने कहा था, 'मैंने पान मसाला का विज्ञापन नहीं किया और कभी करूंगा भी नहीं। मैं इस तरह की चीजों को प्रमोट नहीं करता हूं।' उनसे पूछा गया कि क्या आपको इस तरह के विज्ञापन आते हैं? उन्होंने कहा, 'आते हैं लेकिन नहीं करूंगा। मैं इन सब चीजों में नहीं मानता हूं और मुझे नहीं लगता है कि यह अच्छी चीजें हैं जिन्हें प्रमोट किया जाए। कितनी चीजें नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता है और जो करनी होती है वह कर लेता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: इस्लाम और चारधाम पर हिमांशी खुराना ने ऐसा क्या कहा कि आसिम रियाज पर भड़क गए लोग?

इन कलाकारों को मिला नोटिस

एफडीए (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है।  इन पर महाराष्ट्र में बैन किए गए प्रोडक्ट 'पान मसाला' का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार करने का आरोप है। इन तीनों ऐक्टर्स ने 2024 में विमल की इलायची के विज्ञापन में काम किया था। विमल एक पान मसाला ब्रांड है। एफडीए का कहना है कि ये कैंपेन बैन किए गए है क्योंकि इससे पान मसाला या तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार हो सकता है। 


इन कलाकारों को शो कॉज नोटिस भेजा गया है जिसमें 15 दिन के अंदर लिखित में जवाब देना होगा। अगर जवाब नहीं आता है या फिर एफडीए को जवाब संतोषजनक नहीं लगता है तो उन पर लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।