वेटरन ऐक्टर अनु कपूर ने पिछले साल तमन्ना भाटिया के रंग पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। इसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। उनके कमेंट को स्त्री विरोधी बताया गया थी। अब तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में अनु कपूर के कमेंट पर रिएक्शन दिया।
उन्होंने कहा कि उन्हें इन कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। जब तमन्ना से उनके रंग रूप पर किए गए उन कमेंट्स के बारे में पूछा गया जिनकी महिला विरोधी होने की वजह से आलोचना हुई थी। क्या उनकी फिल्मों का चुनाव इमेज को बदलने का हिस्सा है। इस पर तमन्ना ने कहा कि उन्हें लोगों के कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता
है।
यह भी पढ़ें: कैप्टेंसी टास्क में गुल्लू और यंग डीएसए में हुई हाथापाई, क्या शो से होंगे बाहर?
तमन्ना ने अनु कपूर के कमेंट पर तोड़ी चुप्पी
तमन्ना ने कहा, 'मैं एक क्रिएटिव व्यक्ति की तरह सोचती हूं। हमारा सबसे महत्वपूर्ण काम सुनना है और जब सुनते हैं तो यह समझना जरूरी है कि हम अपने पास क्या रखते हैं और किन चीजों को फिल्टर करके अलग कर देना है और क्योंकि आप भी एक महिला है तो इस बात को समझ सकती हैं कि अगर हम ऐसी बातों पर ध्यान देंगे तो लाइफ में आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए मैं इन चीजों को नहीं देखती हूं। मैं सिर्फ काम पर फोक्स करती हूं। मैं उस ध्यान पर देती हूं जो मैं बनाना चाहती हूं। मैं अपने करियर पर ध्यान देती हूं और मेरे हिसाब से मैं अपने काम को एक सेवा के भाव से देखती हूं और मैं ऐसे ही करती हूं शायद इसलिए यह लोगों तक पहुंच पाता है क्योंकि कहीं न कहीं यह बिल्कुल सही जगह से आता है।'
यह भी पढ़ें: 'मुझे 4 से 5 मर्दों ने परेशान कर रखा है', उर्फी ने सोसायटी पर लगाया गंभीर आरोप
अनु कपूर ने क्या कहा था?
पिछले साल अनु कपूर एक पोडकास्ट में शामिल हुए थे। इस शो पर उनसे होस्ट ने 'आज की रात' गाने के बारे में पूछा था कि क्या आपको वह गाना पसंद है और क्या आप तमन्ना को पसंद करते हैं? अनु कपूर ने कहा था, 'माशाल्लाह क्या दुधिया बदन है। बहन अपने गाने से, अपने शरीर से, अपने दुधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुलाती हैं। बहुत अच्छी बात है। देश के ऊपर कृपा होगी और हमारे देश के बच्चे अच्छी और स्वस्थ नींद सोएं। अगर और भी कुछ इच्छाएं हैं तो भगवान उनको समर्थ करके उनकी इच्छाएं पूरी हों।
तमन्ना हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'द वन' में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
