रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना और आफिया सैयद मुख्य भूमिका में हैं। यह आफिया सैयद की डेब्यू फिल्म है। यह एक लव ट्राएंगल मूवी है जिसमें ड्रामा और कंफ्यूजन देखने को मिलने वाला है। यह एक कॉलेज रोमांस मूवी है जिसमें कॉलेज की दोस्ती और प्यार को दिखाया गया है।
फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर की पृष्टिभूमि पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर में विशाल (वीर पहाड़िया) की कहानी को दिखाया गया है जो कॉलेज लाइफ और रोमांस के बीच से गुजरता है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी में लीड स्टार रहे निरहुआ, हिंदी में साइड कैरेक्टर बनकर रह गए
'प्रेम कीटाणु' का ट्रेलर रिलीज
विशाल एक बैकबेंचर है जो क्लास बंक करता और रात को देर तक पार्टी करता है। वह कॉलेज की शरारतों में शामिल रहता है। उसकी लाइफ में जब सुहानी आती है तब रोमांस शुरू होता है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनकी कहानी में रंजीत (अपारशक्ति खुराना) की एंट्री होती है।
रंजीत भी सुहानी और उसके परिवार को इंप्रेस करने की कोशिश करता है। दोनों लड़कों के बीच में झगड़ा होता है। एक बार विशाल सुहानी से कहता है, 'तुम्हें एक साथ दो लड़कों को घुमाना है।'
यह भी पढ़ें: '25 हजार थी पॉकेट मनी', मनोज तिवारी की बेटी का स्ट्रगल सुन लोगों ने उड़ाया मजाक
'दृश्यम 3' से क्लैश होगी 'प्रेम कीटाणु'
'प्रेम कीटाणु' को पहले लोग मलयालम रोमांटिक कॉमेडी मूवी प्रेमालु से जोड़ रहे थे। लोग इस फिल्म को मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक बता रहे थे। वीर पहाड़िया ने साफ कहा था कि 'प्रेम कीटाणु' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमके नहीं है। प्रेम कीटाणु का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। इस फिल्म में राकेश बेदी, निखिल विजय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसी दिन अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज होगी।
