रणदीप हुड्डा की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में रणदीप के साथ उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है।
इस सीरीज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान वर्मा ने रणदीप की बहन का छोटा सा रोल निभाया है। सीरीज में उनके काम को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। मुस्कान ने सीरीज में एसटीएफ टीम के कॉन्स्टेबल लक्ष्मीकांत की बेटी का रोल प्ले किया है।
यह भी पढ़ें: क्या चिरंजीवी और श्रीदेवी की तरह हिट होगी राम चरण और जाह्नवी की जोड़ी?
मुस्कान वर्मा ने जीता दर्शकों का दिल
जब उनके पिता का निधन हो जाता है तब मुस्कान बेटे की तरह सारी जिम्मेदारियों को उठाने का फैसला करती हैं। उनका यह सीन भले ही छोटा था लेकिन दर्शकों को काफी दमदार लगा है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मुस्कान ने बताया कि सेट पर जब शूटिंग नहीं भी चल रही थी तब भी रणदीप हुड्डा इंस्पेक्टर अविनाश की भूमिका में रहते थे। उन्होंने हर किरदार को बहुत सपोर्ट किया। मुस्कान की सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं मुस्कान
मुस्कान रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस है। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 507K फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें: अधूरे प्यार, तड़प की कहानी है 'मैं वापस आऊंगा', दिल छू लेगा ट्रेलर
कैसे मिला रोल?
मुस्कान ने बताया कि कोरोना के समय में जब सब लोग घर जा रहे थे। उस दौरान मैं मुंबई में थी। मुझे कास्टिंग का कॉल आया और मैंने ऑडिशन के 5 राउंड दिए थे और उसके बाद मुझे यह रोल मिला। उन्होंने इससे पहले टीवी शो 'राधाकृष्ण' में राधा की दोस्त चित्रलेखा का रोल प्ले किया था लेकिन शो बीच में ही फिल्म की वजह से छोड़ दिया। बाद में वह फिल्म भी नहीं बनी। मुस्कान ने 2021 में म्यूजिक वीडियो 'बारिश', 2024 में 'रांझणा वे' में काम किया था।2025 में उन्होंने गजल वीडियो 'मुकम्मल' में परफॉर्म किया था।


