विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों भक्ति गीत गाते दिख रहे हैं। दोनों मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे थे। 13 सेकंड के इस वीडियो में अनुष्का ताली बजाते और भक्ति गीत गाते नजर आ रही हैं। उनके साथ विराट भी भजन कीर्तन करते हुए नजर आए।

 

यह कार्यक्रम अमेरिकन सिंगर कृष्ण दास के भारत दौरे का हिस्सा था। यह पहली बार नहीं है जब दोनों कृष्ण दास के भजन कॉन्सर्ट में नजर आए हैं। आइए जानते हैं दोनों कब-कब कृष्ण दास के कॉन्सर्ट में नजर आए?

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं कॉमेडियन मासूम राजवानी जिन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया?

विराट और अनुष्का ने अटेंड किया कृष्ण दास का कॉन्सर्ट

जुलाई 2026 में लंदन के यूनियन चैपल में हुई एक प्रार्थना सभा में दोनों पहुंचे थे। 2024 में मुंबई के नेक्सको कीर्तन में शामिल हुए थे। 2022 में पहली बार दोनों को कृष्ण दास के भजन कॉन्सर्ट में देखा गया था। दोनों अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से भी मिलने आते रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते देखा गया है। 

 

 

 

 

कौन हैं सिंगर कृष्ण दास?

अमेरिकी सिंगर कृष्ण दास का असली नाम जेफरी कागेल है। जब वह 1960-70 के दशक में भारत दौरे पर आए थे तब उनकी मुलाकात नीम करोली बाबा से हुई थी। नीम करोली बाबा से मिलने के बाद उनकी रूची आध्यात्म और भारतीय संस्कृति में बढ़ी थी। उन्होंने नीम करोली बाबा को अपना गुरू मान लिया। बाबा ने खुशहोकर उन्हें कृष्ण दास नाम दिया क्योंकि उनके मन में भगवान कृष्ण के प्रति गहरी आस्था थी।

 

यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस बांग्ला' में कंटेस्टेंट्स ने पार की हदें, कैमरे के सामने हुए इंटीमेट

 

उन्होंने सालों तक हिंदू धर्म को समझा, उसके बारे में ज्ञान लिया और कुछ प्रसिद्ध कृष्ण भजनों को गाने की कोशिश की। 1996 में उनका पहला भजन कीर्तन एल्बम One Track Heart जारी हुआ था। अब तक उनके 17 एल्बम जारी हो चुके हैं। 2013 में उनके एल्बम 'लाइन आनंदा' को ग्रेमी अवॉर्ड भी मिला था। उन्हें 'रॉकस्टार ऑफ योगा' नाम से भी जाना जाता है।