सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख को लोग मिस्टर फैजू के नाम से भी जानाते हैं। फैजू ने इंस्टाग्राम पर अपनी निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। उन्होंने सऊदी अरब के मदीना में निकाह किया। फैजू की शादी की तस्वीरें देख फैंस चौंक गए। उनकी पत्नी का नाम तान्या उर्फ निखित फातिमा है। 

 

फैजू ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'और हमने जोड़ों में बनाया (कुरान 78:8)। एक सपना सच होने क लिए अल्लाह का शुक्र है। मदीना के खूबसूरत शहर में पूरे परिवार की मौजदूगी में निकाह किया। यह एक आशीर्वाद है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।'

 

यह भी पढ़ें: कटरीना से कृति सेनन तक, सबकी ट्रोलिंग पर मृणाल ठाकुर को गुस्सा क्यों आया?

मिस्टर फैजू ने शेयर की निकाह की तस्वीरें

मिस्टर फैजू ने आगे लिखा, 'जब हम साथ मिलकर इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा। अल्लाह हमारी शादी को बेपनाह प्यार और बरकत में नवाजे। अमीन।' फैंस फैजू निकाह करने की बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं फैजू की बेगम कौन हैं और वह क्या करती हैं?

 

कौन हैं फैजू की बेगम?

फैजू ने तान्या से शादी की है। तान्या का असली नाम निखित फातिमा है। लोग उन्हें प्यार से तान्या बुलाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फैजू और तान्या का परिवार एक-दूसरे के लंबे समय से जानता है। इसी वजह से दोनों एक-दूसरे के करीब आए। तान्या के बारे में पब्लिक में कोई जानकारी नहीं है। फैजू से शादी के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। कुछ समय पहले फैजू की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी कार्ड में उनकी पत्नी का नाम निखत फातिमा लिखा था। 

 

यह भी पढ़ें: BB 20: स्काउट ने लव गिल की शर्ट के अंदर डाला हाथ, आम्रपाली ने उठाया सवाल

जन्नत जुबैर से जुड़ा था नाम

फैजू का नाम इससे पहले जन्नत जुबैर से जुड़ता था। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। हालांकि फैंस को झटका तब लगा था जब दोनों ने एक -दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। जन्नत और फैजू ने अपने रिश्ते को लेकर पब्लिक में कभी कुछ नहीं कहा। फैजू को टिकटॉक से पहचान मिली। इसके बाद वह म्यूजिक वीडियो में नजर आने लगे। वह टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आए थे।