19 नवंबर 2026 को ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) लॉन्च हुआ था। दुनियाभर में इस गेम को लोग पसंद कर रहे हैं। हर बड़ा यूट्यूबर इस समय GTA 6 की बात कर रहा है। इस गेम की वजह से बंगाली गाना 'आज शनिवार' ट्रेंड में छाया हुआ है जिसे गायिका रूपा बिस्वास ने गाया था। यह गाना 1982 में पहली बार रिलीज हुआ था।
1982 में यह गाना बहुत पॉपुलर नहीं हुआ था लेकिन अब जीटीए 6 की वजह से दुनियभर के लोगों का ध्यान खींच रहा है। आइए जानते हैं गायिका रूपा बिस्वास का यह गाना क्यों चर्चा में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की 'कालिया' का फर्स्ट लुक आउट, कब रिलीज होगी फिल्म?
GTA 6 में कैसे पहुंचा 1982 का बंगाली गाना?
यह एक ऐक्शन एडवेंचर गेम है जिसे रॉकस्टार गेम्स ने बनाया है। इस गेम में गाड़ियों के अंदर रेडियो सुनने की सुविधा है। गेम में अलग-अलग रेडियो स्टेशन हैं जिसमें कई तरह के अंतरराष्ट्रीय गाने सुनाई देते हैं। इन्हीं में से एक स्टेशन है वर्ल्डवाइड FM है। रूपा बिस्वास के इस गाने को रेडियो स्टेशन के प्लेलिस्ट में शामिल किया है। गेम खेलते समय जब खिलाड़ी गाड़ी में रेडियो चलाते हैं तब यह पुराना बंगाली गाना सुन सकता है। यह गाना युवाओं के बीच में पॉपुलर हो रहा है जिन्होंने पहले कभी बंगाली डिस्को संगीत नहीं सुना है।
कौन हैं सिंगर रूपा बिस्वास?
रूपा बिस्वास का असली नाम शुक्ला बिस्वास था। वह पश्चिम बंगाल के मालदा में जन्मी हैं। बचपन से ही उनकी रूचि संगीत में थीं। उन्होंने रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से संगीत में पढ़ाई की थी। जून 2019 में 'द गार्डियन' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 1981 में अपने परिवार के साथ कनाडा जाने से पहले, उन्होंने एक प्रोफेशनल सिंगर के तौर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की थी उस दौरान ऑल इंडिया रेडियों पर गानों के कवर को गाती थीं। कैलगरी में रहने वाले उनके बड़े भाई ने दोस्तों की एक महफिल में उनके परफॉरमेंस का इंतजाम किया। इसके बाद एक ऐसा अनियोजित कॉन्सर्ट हुआ, जिसने उनके संगीत के सफर की दिशा ही बदल दी।
'वोग इंडिया' के अप्रैल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार रूपा ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी के रिसाइटल हॉल में तीन घंटे के दौरान 28 या 29 गाने गाए। उनके परफॉरमेंस से प्रभावित होने वालों में सरोद वादक आशीष खान और उनके भाई प्राणेश खान भी शामिल थे, जिन्होंने बाद में उन्हें एक एल्बम रिकॉर्ड करने का प्रस्ताव दिया। इस वजह से डिस्को जैज एल्बम का निर्माण हुआ। यह एक कमाल का एक्सपेरिमेंट था जिसमें डिस्को, जैज और भारतीय शास्त्रीय संगीत को मिलाकर बनाया गया था।
यह भी पढ़ें: सद्गुरु के गले पड़े, शाहरुख को चुप कराया..., अनंत अंबानी पर क्या कह रहे लोग?
2012 में फिर से चर्चा में आया था गाना
रूपा बिस्वास के इस गाने को कई सालो बाद फिर से फिल्ममेकर अशिम अहूलवालिया की फिल्म 'मिस लवली' में डिस्को जैज के गानों के साथ इस्तेमाल किया गया था। यह गाना साल 2012 में रिलीज हुआ था। इसके बाद म्यूजिक कलेक्टर्स और पुराने डिस्को गानों के शौकीनों के बीच इस एलब्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ने लगी। साल 2016 में यूट्यूब पर गाने के अपलोड होने के बाद इसे नए श्रोता मिलने लगे। स्वीडिश DJ एल्बियन वेनेबल्स और कनाडाई म्यूजिशियन डैन स्नैथ (Caribou) ने भी इसे अपने DJ सेट और म्यूजिक सेशन में शामिल किया। 2017 में जर्मन लेबल Ovular ने इसका अनऑफिशियल रीइश्यू जारी किया। 2019 में अमेरिकी म्यूजिक लेबल Numero Group ने एल्बम का आधिकारिक रीमास्टर्ड वर्जन रिलीज किया। साल 2020 में लग्जरी फैशन ब्रांड Loewe के Paula's Ibiza कैंपेन में भी इस गाने का इस्तेमाल हुआ।
