ईरान की राजधानी तेहरान से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेहरान की महिलाएं बिना हिजाब पहने रोड रेस में भागती हुई नजर आईं, जबकि कानून के तहत महिलाओं का हिजाब पहनना अनिवार्य है। इन महिलाओं ने एक रेस में हिस्सा लिया था, जहां सिर्फ महिलाओं के बीच रेस हुई। बिना हिजाब के भागती हुई महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई महिलाएं बेहद खुश हैं। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो सरकार से जुड़े अकाउंट के जरिए शेयर किया गया था।

 

ईरान की राजधानी तेहरान में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। यह रेस शुक्रवार को वेलायत पार्क में हुई थी। रेस में महिलाओं को 10 किलोमीटर दौड़ना था। महिलाओं के अलावा यह प्रतियोगिता पुरुषों के लिए भी हुई थी। हालांकि, महिलाओं और पुरुषों की रेस अलग-अलग करवाई गई थी। इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिलाओं का सार्वजनिक जगहों पर हिजाब के बिना दिखना कानून के खिलाफ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद सुरंग से कैसे निकाले गए लोग, कई लोग अभी फंसे

ईरानी सत्ता के खिलाफ बगावत हो गई?

यह वायरल वीडियो एक्स पर ईरान सरकार से जुड़े अकाउंट के जरिए ही शेयर किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि रोड रेस उसी दिन हुई थी, जब तेहरान में सरकार की 'जनफदायान-ए-ईरान' रैली आयोजित की गई थी। यह ईरान सरकार की बड़ी रैली थी, जिसमें गार्ड्स और देश की रक्षा का संकल्प लेने वाले स्वयंसेवक शामिल हुए थे।

 

रोड रेस और सरकार की रैली भले ही एक ही दिन हुई थी, हालांकि इन दोनों कार्यक्रमों का आपस में कोई संबंध नहीं था। जानकारी के मुताबिक, बिना हिजाब के भागने वाली महिलाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: AC का कंप्रेसर फटने से पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग, 13 नवजात जलकर मर गए

बिना हिजाब के दिखने का चलन बढ़ा

ईरान में सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनने का नियम अभी भी लागू है। ईरान में 2022 में महिलाओं ने अपनी स्वतंत्रता के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद से महिलाएं बिना हिजाब पहने सार्वजनिक जगहों पर दिखने लगीं। इसके बावजूद कानून नहीं बदला।अब हिजाब पहनने के कानून को अलग-अलग तरीकों से लागू किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों के अंदर जाने के लिए महिलाओं को सिर पर स्कार्फ पहनना अभी भी जरूरी है।