भारतीय घरों में हर रविवार को बालों को शैंपू से धोने से पहले चंपी किया जाता है। हमारी दादी और नानी अपने जमाने से ऐसा करती आ रही हैं जिसे आज भी लोग करते हैं। बालों को घने और लंबे रखने के लिए नारियल तेल से मालिश की जाती है। इससे स्कैल्प में सर्कुलेशन बढ़ता है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा तेल लगाने से बाल मुलायम होते हैं। आप नारियल तेल की जगह पर बादाम और शीशम का तेल लगा सकते हैं। इसके अलावा भी अन्य किसी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

अगर आप भी झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं तो हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम करते हैं। इन चीजों को साइंस ने भी माना है। 

 

यह भी पढ़ें: आटे में लग जाते हैं कीड़े तो आज ही अपनाएं ये 8 आसान घरेलू उपाय 

बालों के लिए फायदेमंद है ये चीजें

रोजमेरी ऑयल

 

बालों के लिए रोजमेरा का तेल बहुत फायदेमंद होता है। 2015 में SKINmed जर्नल में एक स्टडी पब्लिश हुई थी जिसमें बताया गया था कि अगर रोजमेरी के तेल में 2% मिनोक्सी ड्रिल मिलाया जाए तो बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है। स्टडी में पाया गया कि रोजमेरा का तेल लगाने से स्कैल्प में खुजली की समस्या कम होती है। साथ ही स्कैल्प में सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से बालों को बढ़ने का मौका मिलता है। आप रोजमेरी ऑयल को नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर लगाएं। इस तेल को कभी सीधा स्कैल्प पर नहीं लगाना चाहिए। इस तेल को लगाना का असर धीरे-धीरे नजर आएगा।

 

मेथी के दाने

 

मेथी के दाने में प्रोटीन, आयरन और प्लांट कंपाउंड पाया जाता है। स्टडी में दावा किया गया कि मथी बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम करते हैं। Phytotherapy की रिसर्च की मुताबिक मेथी का दाना बालों की घनापन लाने का काम करता है। दादी और नानी के समय से लोग तेल में मेथी के दाने का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तेल का इस्तेमाल बालों में मजबूती बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। इसके लिए आपको मेथी के दानों को तेल में रात में डालकर रखना होगा। इस वजह से तेल में थोड़ा भारीपन महसूस होगा लेकिन ये बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

 

यह भी पढ़ें: किताब खोलते ही आने लगती है नींद? लंबी पढ़ाई के लिए अपनाएं ये तरीके

 

आंवला

 

आंवला को रोजमेरी की तरह सोशल मीडिया पर इतना बज नहीं मिला है लेकिन बालों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। स्टडी में पाया गया है कि इसमें मौजूद चीजें बालों को मजबूत रखने में मदद करती है। Journal of Ethnopharmacology की स्टडी में बताया गया कि आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है। आप आंवले को काटकर या सुखाकर तेल में डालकर रखें। ये तेल आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।