खाने पीने की ज्यादातर चीजों में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल होता है। इस वजह से सूजन, मोटापा और मेटाबॉलिज्म संबंधी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। आज के समय में लोग रिफाइंड की जगह पर नेचुरल शुगर की तरफ रूख कर रहे हैं। हाल ही में एक स्टडी आई थी जिसमें बताया गया है कि नेचुरल शुगर वाली चीजों बायोएक्टिव केमिकल कंपाउंड, मिनरल, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
नेचुल शुगर मीठा खाने की क्रेविंग को कम करता है। साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इन चीजों के इस्तेमाल से शुगर नियंत्रित रहता है। ज्यादतर लोग नेचुरल शुगर के नाम पर शहद, गुड़ और स्टीविया के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मी में ऑफिस जाना ही है तो यूं रखें सेहत का ध्यान, बीमार होने से बच जाएंगे
इन नेचुरल शुगर का इस्तेमाल करें
शहद
हमारे घर में शहद का इस्तेमाल हमेशा से होता है। डिब्बे वाले शहद में चीनी मिलाई जाती है। प्राकृतिक रूप से जो शहद होता है उसमें एंजाइम, विटामिन और एटी ऑक्सीडेंट होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम करता है। ध्यान रहे कि खाने पीने की चीजों में शहद की मात्रा सिमित रखें।
गुड़
घर में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक को गुड़ खाना पसंद होता। आप चीनी की जगह पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। साइंस भी यह मानता है कि गुड़ रिफाइंड शुगर से पोषण के मामले में बेहतर है।
स्टीविया
स्टीविया में प्राकृतिक रूप से मिठास होती है जिसमें जीरो कैलोरी है। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है उन्हें स्टीविया के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। कई स्टडी में दावा किया गया है कि यह ब्लड प्रेशर और ब्लड में ग्लूकोज के लेवल को कम करता है।
खजूर
आप मीठे में खूजर खा सकते हैं। खजूर में प्राकृतिक मिठास, फाइबर, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह पाचन के लिए अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में मां बनना कितना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें हर पहलू
कोकोनट शुगर
कोकोनट शुगर को नारिल के पेड़ के रस से बनाया जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सामान्य चीनी से कम होता है। इस ज्यादा प्रोसेस नहीं किया जाता है जिस वजह से आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मेपल सिरप
मेपल के पेड़ से पतला मीठा रस निकलता है जिस इकट्ठा करके उबाला जाता है। उबालने के बाद वह गाढ़ा और मीठा हो जाता है जिसे मेपल सिरप कहा जाता है। इसमें मैंगनीज, जिंक, एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है
जो शरीर के लिए हेल्दी होता है।
मोंक फ्रूट स्वीटनर
इस स्वीटनर को मोंक फ्रूट से बनाया जाता है जो कैलोरी फ्री है। इसे पीने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है और स्वाद भी सामान्य चीनी जैसा होता है।
