हमारे खानपान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। यह बात हम सब जानते हैं। क्या आप यह जानते हैं कि रात को देर से खाने की आदत सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कई लोगों के घर में रात में देर से खाना होता है। कुछ लोगों के ऑफिस से लेट होते हैं, कुछ के अपने निजी कारण होते हैं। भले ही हमें यह बात सामान्य लगती है। इसका कोई नुकसान नहीं दिखाई देता है लेकिन इसका प्रभाव आपके शरीर पर पड़ता है। हमारा शरीर बॉडी क्लॉक के हिसाब से चलता है। यही क्लॉक नींद, हार्मोन और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है।
सोने से ठीक पहले भारी खाना खाने से शरीर की इंटरनल क्लॉक बिगड़ सकती है जो मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और अंगों के कामकाज को कंट्रोल करती है। शोध में पता चला है कि रात को लेट खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल खराब हो सकता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, मोटापा बढ़ सकता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। ये परिस्थितियां क्रोनिक किडनी बीमारी के मुख्य जोखिम में से एक है।
यह भी पढ़ें: सुबह की भागदौड़ से बचना है? रात में ऐसे तैयार करें स्कूल बैग
किडनी को पहुंचता है नुकसान
किडनी में लाखों छोटी छोटी नसें होती हैं। हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर इन नाजुक फिल्टरों को नुकसान पहुंचाते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है। जब लक्षण दिखाई देते हैं तब तक नुकसान पहुंच चुका होता है। रात में 10. 30 या 11 बजे के बाद खाने से सिर्फ पाचन पर ही प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि ये लंबे समय में मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करता है। इसक अलावा किडनी पर भी ज्यादा प्रेशर डालता है।
National Library of Medicine की जर्नल के मुताबिक रात के समय में पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जब आप रात में भारी खाना खाते हैं तो शरीर को ज्यादा काम करना पड़ता है। इस दौरान ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड का लेवल बढ़ जाता है। इस वजह से मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। रात में हमारा शरीर काम करता है लेकिन उतने प्रभावी तरीके से नहीं करता है।
Pubmed की स्टडी के मुताबिक खराब मेटाबॉलिक हेल्थ और किडनी के बीच में सीधा संबंध है। जिन लोगों को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है उन्हें किडनी संबंधी बीमारियां का खतरा सबसे ज्यादा रहता है इसलिए डॉक्टर का कहना है अच्छा गट हेल्थ मतलब किडनी का स्वस्थ रहना।
यह भी पढ़ें: बारिश में छत टपकने से हैं परेशान? आज ही आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत
डिनर में किन चीजो को शामिल करें?
डिनर करने का कोई ऐसा एक समय नहीं है जो सबके लिए फिट बैठता हो। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि जल्दी खाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। अपनी डाइट में साबूत आनाज, हरी सब्जियां, प्रोटीन और हेल्दी फैट को शामिल करें।
इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड, अधिक नमक, शुगर वाली ड्रिंक्स और रात को देर से खान की आदत को छोड़ दें। ये चीजें आपके किडनी को एकदम से नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। धीरे-धीरे ये चीजें बीमारियों का मुख्य कारण बनती है।


