करवा चौथ का त्योहार भारत के कई राज्यों में बेहद उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन जहां एक तरफ पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए व्रत रखेंगे, वहीं दूसरी तरफ सभी लोग अपने जीवनसाथी के साथ अपने प्रेम का इजहार करेंगे। आज के दौर में ज्यादातर लव पार्टनर एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। गिफ्ट के साथ लोगों को दिल छू जाने वाली शुभकामनाएं भी देनी चाहिए।

 

करवा चौथ के त्योहार का सेलिब्रेशन सिर्फ लव पार्टनर को गिफ्ट देकर ही नहीं, बल्कि अपने दिल की बात बयां करके भी किया जा सकता है। जब व्यक्ति अपने दिल की बात शब्दों के जरिए बताता है, तो उसका प्यार और भी खास बन जाता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को कुछ प्यारे-प्यारे शुभकामना संदेश भी भेज सकते हैं, जिन्हें पढ़कर आपके लव पार्टनर का दिल खुश हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: ज्वेलरी, लव लेटर या हैंडबैग, करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? जानें ऑप्शन

करवा चौथ की शुभकामनाएं

न चांद की चाहत, न सितारों की फरमाइश, 
बस हर जन्म में मिले आपका साथ, यही है दिल की ख्वाहिश,
हमारा प्यार यूं ही बना रहे और हर दिन खास हो जाए। 
हैप्पी करवा चौथ।

 

 

रिश्ते में प्यार हो, आंखों में विश्वास हो,
हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ हो। 
यह त्योहार हमारे प्रेम को और गहरा बनाए। 
आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां हों। 
हैप्पी करवा चौथ।

 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर दिखना है सबसे खास तो ट्राई करें ये ट्रेडिशनल आउटफिट

 

चांद का इंतजार है, पिया के दीदार का खुमार है,
करवा चौथ का पावन दिन, प्यार का त्योहार है।
रहे हमेशा सलामत हमारी जोड़ी,
आपको करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

चांद जैसा चमके आपका प्यार,
खुशियों से भरा रहे आपका संसार। 
हर दिन खूबसूरत हो और हर पल खास,
करवा चौथ पर पूरी हो आपकी हर आस। 
शुभ करवा चौथ।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी, बेल और अरेबिक, इस साल करवा चौथ पर लगवाएं ये खास मेहंदी डिजाइन


चांद के दीदार के साथ आपके जीवन में खुशियों की बहार आए,
 प्रेम और विश्वास से आपका रिश्ता और मजबूत हो जाए।
 भगवान आपका जीवन को हमेशा खुशहाल बनाए।
हैप्पी करवा चौथ।

 

मां करवा और भगवान शिव-पार्वती की कृपा आप पर बनी रहे,
आपके जीवन में प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
 आपके रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहे,

करवा चौथ की हार्दिक बधाई।

 

यह भी पढ़ें: Gen Z के लिए Manifestation नया ट्रेंड, धर्मग्रंथों में क्या लिखा है?

 

चांद की रोशनी में खिले आपके प्यार का संसार,
हर जन्म में बना रहे आपका साथ और विश्वास अपार। 
करवा चौथ का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियां भरें,
 शुभ करवा चौथ।

 

करवा चौथ का चांद आपके जीवन में खुशियां लाए, 
आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास हमेशा बना रहे।
आपके दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे,
 करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

यह भी पढ़ें: ज्यादा विटामिन डी सप्लीमेंट्स खाना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानिए


व्रत रखा है आपके प्यार में,
दुआ मांगी है आपके दीदार में।
सलामत रहे हमारी मोहब्बत का ये कारवां,
खुशियों से महकता रहे अपना आशियां।

 

करवा चौथ की रात आई है,
संग अपने खुशियों की सौगात लाई है।
चांद की तरह चमके आपकी जिंदगी,
हर पल बनी रहे प्यार की बंदगी।


चांद का इंतजार है, पिया के दीदार का खुमार है,
करवा चौथ का पावन दिन, प्यार का त्योहार है।
रहे हमेशा सलामत हमारी जोड़ी,
आपको करवा चौथ की शुभकामनाएं।