आजकल युवाओं में समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बढ़ता तनाव, खराब खान-पान, विटामिन की कमी, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारणों से यह समस्या आम हो गई है। सफेद बालों की वजह से कई जवान लोग भी उम्र से ज्यादा बूढ़े दिखने लगते हैं। बाजार में उपलब्ध केमिकल वाली हेयर डाई से सफेद बालों को कुछ दिनों के लिए काला किया जा सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल बालों को अंदर से कमजोर बना देता है। ऐसे में लोग घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। 

सही डाइट और कुछ आसान घरेलू नुस्खों से बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है और समय से पहले सफेद होने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बालों के रोम में मेलानिन नामक पिगमेंट की कमी, थायराइड की समस्या और विटामिन बी की कमी भी सफेद बालों का बड़ा कारण बन रही है। 

इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे सरल घरेलू उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप घर बैठे ही अपने बालों को स्वस्थ रख सकते हैं और सफेद होने से बचा सकते हैं। सही खान-पान और जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से निपटा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों ने खराब कर दिए नए कपड़े? घरेलू नुस्खे जो गायब करेंगे जिद्दी दाग

सफेद बाल रोकने के लिए क्या खाएं?

  • अंडा- बायोटिन और प्रोटीन से भरपूर अंडा बालों को मजबूत रखने में मदद करता है।
  • पालक- इसमें आयरन, फोलेट और विटामिन A व C होते हैं, जो बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।
  • बादाम और अखरोट- इनमें विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कॉपर पाया जाता है, जो बालों की सेहत को सपोर्ट करते हैं।
  • काला तिल-  कई आयुर्वेदिक स्रोतों में रोज 1-2 चम्मच काले तिल खाने की सलाह दी जाती है। इसमें में कॉपर और आयरन अच्छी मात्रा में होते हैं। इन्हें सीमित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • दही और दूध- विटामिन B12 और प्रोटीन की कमी से बाल सफेद हो सकते हैं। ऐसे में दही और दूध इस कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं।
  • दालें और राजमा- ये प्रोटीन, आयरन और जिंक के अच्छे स्रोत हैं, जो बालों के ग्रोथ और मजबूती के लिए जरूरी हैं।
  • आंवला- रोजाना ताजा आंवला, मुरब्बा या आंवला जूस सीमित मात्रा में लिया जा सकता है। ध्यान रहें कि जूस में चीनी की मात्रा कम हो।

बाल काला करने के घरेलू नुस्खे

1. आंवला और नारियल तेल

  • 4-5 सूखे आंवले या 2 चम्मच आंवला पाउडर लें।
  • 1 कप नारियल तेल में 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • ठंडा करके छान लें।
  • सप्ताह में 2-3 बार रात को बालों की जड़ों में मसाज करें और सुबह धो लें।

2. करी पत्ता और नारियल तेल

  • 15-20 करी पत्ते लें।
  • 1 कप नारियल तेल में तब तक उबालें जब तक पत्ते काले न हो जाएं।
  • तेल ठंडा करके छान लें।
  • हफ्ते में 2 बार स्कैल्प पर लगाकर 1-2 घंटे बाद धो लें।

3. मेहंदी + कॉफी + आंवला

  • 4 चम्मच मेहंदी
  • 1 चम्मच आंवला पाउडर
  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर
  • जरूरत अनुसार चाय का पानी
  • इसका पेस्ट बनाकर 2-3 घंटे बालों में रखें, फिर धो लें।
  • इससे बालों को नेचुरली भूरा-गहरा रंग मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग में कहीं आप भी तो नहीं हो रहे फ्रॉड के शिकार? काम आएंगे ये 8 टिप्स

4. भृंगराज तेल

  • आयुर्वेद में भृंगराज को बालों के लिए लाभकारी माना जाता है।
  • सप्ताह में 2-3 बार इससे मालिश की जा सकती है।

5. प्याज का रस

  • एक प्याज का रस निकालें।
  • कॉटन की मदद से जड़ों में लगाएं।
  • 30-40 मिनट बाद शैंपू कर लें।

6. मेथी दाना और नारियल तेल

  • 2 चम्मच मेथी दाना हल्का भून लें।
  • इसे 1 कप नारियल तेल में 10 मिनट तक गर्म करें।
  • ठंडा करके छान लें।
  • हल्के हाथ से लगाएं और इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

7. काली चाय (ब्लैक टी) रिंस

  • 2 गिलास पानी में 2-3 चम्मच काली चाय उबालें।
  • ठंडा होने पर बाल धोने के बाद इससे आखिरी रिंस करें।
  • कुछ लोग मानते हैं कि इससे सफेद बालों का रंग थोड़ा गहरा दिख सकता है।

8. गुड़हल (हिबिस्कस) के फूल और पत्ते

  • गुड़हल के फूल और पत्तों का पेस्ट या इन्हें नारियल तेल में पकाकर लगाया जाता है। यह बालों को पोषण देने के लिए लोकप्रिय घरेलू नुस्खा है।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। विशेष जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।