ऑफिस में हमारे खाने पीने की आदतें बदलती जा रही है। अक्सर लोग ऑफिस जाने की भाग-दौड़ में नाश्ता भूल जाते हैं और ऑफिस की डेडलाइन में कई बार लंच नहीं करते हैं लेकिन इस दौरान चाय, कॉफी, चिप्स और बिस्कुट लगातार खाते हैं। इन चीजों को हम रेगुलर मील की तरह देखते हैं लेकिन बॉडी खाने के हर मील पर अपनी प्रतिक्रिया देती है। इन चीजों को खाने से शरीर में शुगर का लवेल बढ़ता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। 

 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (IMCR) की इंडिया डायबिटी की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 101 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और 136 मिलियन लोग प्री डायबिटीज हैं। यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को नहीं यंग लोगों को भी हो रही है जिनकी उम्र 20 से 30 साल है। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर का क्या कहना है?

 

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक कचरा, जानवरों और इंसानों के लिए संकट कैसे बन रहा है?

अनहेल्दी स्नैक्स से बढ़ता है शुगर का लेवल

दिल्ली के अपोलो अस्पताल के सीनियर डॉक्टर Dr S K Wangnoo ने बताया, 'स्वस्थ नाश्ता शरीर के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है लेकिन लगातार स्नैक्स खाने की वजह से शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ता है क्योंकि इन चीजों में रिफाइंड शुगर, फैट और अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो पैंक्रियाज से बनता है। इसका काम ब्लड स्ट्रीम से ग्लूकोज को सेल्स तक पहुंचाना है, जहां इसका इस्तेमाल एनर्जी के तौर पर किया जाता है। जब भी हम कार्बोहाइड्रेट वाली चीज खाते हैं तो शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ता है।'

 

जब कुछ खाते हैं तो इसका लेवल बढ़ता है और कुछ समय बाद सामान्य हो जाता है। अगर आप लगातार कुछ न कुछ खा रहे हैं तो इंसुलिन बन रहा है और शरीर को ब्रेक नहीं मिल रहा है। इस वजह से सेल्स इंसुलिन के प्रति रेजिस्टेंट हो जाते हैं और इस समस्या को इंसुलिन रजिस्टेंट कहते है। ऐसे में शरीर को ज्यादा इंसुलिन बनाने की जरूरत पड़ सकती है जिसकी वजह से प्री डायबिटीज और बाद में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

यह भी पढ़ें: मानसून में चटपटा खाने का कर रहा है मन? शेफ रणवीर ने बताई पालक चाट की रेसिपी

तनाव और पूरी नींद नहीं लेने से बढ़ेगी समस्या

ज्यादातर लोग डेस्क पर 8 से 12 घंटे का समय बिताते हैं। इस वजह से फिजिकल ऐक्टिविटी न के बराबर होती। इसके अलावा लोग छोटी छोटी बातों पर अधिक स्ट्रेस लेते हैं। स्ट्रेस की वजह से लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग होती है। इससे शरीर में शुगर का लेवल बढ़ता है।


ऑफिस में प्रोसेस्ड फूड और चिप्स के अलावा हेल्दी स्नैक्स खाएं जिसमें नट्स, सीड्स, फल, दही, भूना हुआ चना और स्प्राउट्स शामिल करें। इन चीजों में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है जो आपकी भूख को कंट्रोल करता है और शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता है।