बिहार और झारखंड में छठ महापर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पर्व में लोग छठी मैया को ठेकुआ चढ़ाते हैं। इसी वजह से कई भक्त अपने घर में ठेकुआ बनाते हैं। ऐसे में लोगों को ठेकुआ बनाने के अलग-अलग तरीके जान लेने चाहिए।
इस साल 13 नवंबर से छठ पर्व शुरू होगा। जहां 13 नवंबर को नहाय-खाय की रीति-रिवाज निभाई जाएगी। जिसके बाद 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इसमें सभी लोग गुड़ वाली खीर बनाकर शाम को खाएंगे, जिसके बाद महिलाएं ठेकुआ बनाएंगी, ताकि 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य में ठेकुआ चढ़ाया जा सके। आइए जानते हैं कि ठेकुआ बनाने की अलग-अलग रेसिपी क्या हैं।
यह भी पढ़ें: Happy Diwali: दिवाली पर दोस्तों को भेजें खुश कर देने वाले ये शुभकामना संदेश
गुड़ वाली ठेकुआ
सामग्री
2 कप आटा
1 चम्मच सौंफ
स्वादानुसार गुड़
2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
सूखा नारियल
इलायची पाउडर
आधा कप देसी घी
ठेकुआ फ्राई करने के लिए घी
ठेकुआ बनाने की प्रक्रिया
ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को गर्म पानी में मिलाकर पिघला लें। उसके बाद आटे में गुड़ का पानी, इलायची, सूखा नारियल और घी डालकर मिलाएं। अब इन सभी चीजों को मसल-मसलकर अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद आटा गूंध लें।
यह भी पढ़ें: Halloween Day Wishes: हैलोवीन डे पर अपने दोस्तों को भेजें ये मजेदार मैसेज
आटे की गोल-गोल लोई बना लें। फिर हथेली या लकड़ी के सांचे पर दबाकर चपटा कर दीजिए। ठेकुआ को आकार देने के बाद गैस पर मध्यम आंच पर घी गर्म करें। इसके बाद एक-एक करके ठेकुआ को कड़ाही में डाल दें। जब ठेकुआ सुनहरे रंग के हो जाएं, तो उन्हें बाहर निकाल दें।
चीनी वाली ठेकुआ
सामग्री
2 कप आटा
स्वादानुसार चीनी
1 चम्मच सौंफ
सूखा नारियल
2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
रिफाइंड ऑयल
इलायची पाउडर
ठेकुआ फ्राई करने के लिए घी
यह भी पढ़ें: करवा चौथ में लव पार्टनर को भेजें दिल छू जाने वाले ये शुभकामना संदेश
इस प्रकार की ठेकुआ बनाने के लिए चीनी में 2 कप पानी डालकर पका लें। जब चीनी की चाशनी बन जाए, तो उसे एक छलनी से छानकर आटे में डालें। इसके साथ ही आटे में सौंफ, इलायची, बारीक कटे नारियल और बादाम डाल लें। इसके बाद आटे को गूंध लें।
इसके बाद आटे को लगभग 15 मिनट के लिए साफ बर्तन से ढककर रख दें। फिर आटे की लोई बनाकर हाथ से या सांचे की मदद से डिजाइन बना लें। फिर रिफाइंड तेल में डीप फ्राई करें। इसके बाद ठेकुआ ठंडा हो जाए, तो इसे डिब्बे में बंद करके रखें।
सूजी वाली ठेकुआ
सामग्री
2 कप मैदा
1 कप सूजी
1 चम्मच सौंफ
1 बड़ा चम्मच नारियल और बादाम
स्वादानुसार चीनी
फ्राई करने के लिए तेल या घी
यह भी पढ़ें: ज्वेलरी, लव लेटर या हैंडबैग, करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? जानें ऑप्शन
जिन लोगों को क्रिस्पी ठेकुआ पसंद होती है, तो उन लोगों को सूजी वाला ठेकुआ बनाना चाहिए। इस ठेकुआ को बनाने के लिए चीनी की चाशनी बना लें। फिर सारी चीजें सूजी और मैदा में डालकर गूंध लें। इसके बाद सांचे की मदद से ठेकुआ का आकार बनाएं। उसके बाद ठेकुआ को फ्राई कर दें।
