लोगों को लगता है कि बाल झड़ने की समस्या तनाव, प्रदूषण, खराब पानी और केमिकल वाले शैंपू को लगाने की वजह से होता है लेकिन डाइट भी उतनी जरूरी है। हमारे शरीर में हेयर फॉलिकल्स के टिशू सबसे ज्यादा ऐक्टिव है क्योंकि उसे सबसे ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। डाइट में अधिक मात्रा में शुगर, अनहेल्दी फैट और बाहर का जंक फूड खाने से सूजन, स्ट्रेस हार्मोन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, पोषक तत्वों की कमी आपके बालों की ग्रोथ में रुकावट डालने का काम करते हैं।

 

किसी एक चीज को खाने से सीधा बाल झड़ने की समस्या नहीं होती है लेकिन कुछ चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो बाल पतले होते हैं और झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते हैं किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए?

 

यह भी पढ़ें: गाली देने वाला बॉस अच्छा लीडर होता है या नहीं? रिसर्च में हो गया खुलासा

इन चीजों को खाने से परहेज करें

मीठी चीजें

 

हमारे घरों में चाय के समय में लोग मीठा और नमकीन खाना पसंद करते हैं। अधिक मात्रा में शुगर खाने से ब्लड में शुगर और इंसुलिन का लेवल बढ़ता है। इंसुलिन की अधिक मात्रा होने से मेल हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है जिसकी वजह से हेयर थिनिंग की समस्या होती है। अधिक मात्रा में शुगर खाने से सूजन की समस्या बढ़ती है. साथ ही कोलेजन को नुकसान पहुंचता है जिससे स्कैल्प को नुकसान पहुंचता है।

 

आप ताजे फल, कम मात्रा में खजूर और घर की बनी मिठाइयां खा सकते हैं। MDPI की स्टडी के मुताबिक अधिक मात्रा में शुगर वाली चीजें खाने से खासतौर से पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है।

 

डीप फ्राई स्नैक्स

 

समोसा, पकौड़ा, भुजिया, नमकीन और कचौड़ी खाने में स्वादिष्ट लगता है लेकिन अधिक मात्रा में खाने से अनहेल्दी फैट और कैलोरी जमा होती है। कई तली-भूनी चीजों को एक ही तेल में बार-बार पका देते हैं जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है। इस वजह से अंदरुनी सूजन की समस्या बढ़ती है।

 

रिफाइंड कार्ब्स

 

रिफाइंड कार्ब्स में सफेद ब्रेड, बिस्कुट , मैदा वाले नान, इंस्टेट नूडल्स और अन्य पैकेट वाली चीजें। इन चीजों को अधिक मात्रा में खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल  बढ़ता है। जिन चीजों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है उनमें एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। नई स्टडी के मुताबिक जिन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है उन चीजों को अधिक मात्रा में खाने से हेयर लॉस की समस्या बढ़ जाती है।

 

यह भी पढ़ें: 'मन की बात' की बात में PM की अपील, घर बनाएं गणपति बप्पा, लेकिन कैसे, तरीका जानिए

 

शुगर वाली ड्रिंक्स

 

सॉफ्ट ड्रिंक, बोतल जूस, चाय, फ्लेवर वाले दूध में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इन चीजों में पोषक तत्व ना के बराबर होते हैं। जब आप इन चीजों को रोजाना खाते हैं तो शुगर की मात्रा ज्यादा हो जाती है जो सूजन को बढ़ाने का काम करता है। पानी की जगह इन चीजों को पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है और इसका प्रभाव आपके स्कैल्प पर भी पड़ता है।