आजकल कई लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगी है। ICRIER रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कई लोग विटामिन डी की कमी का शिकार बनते जा रहे हैं। विटामिन डी की कमी हमारे शरीर के लिए बेहद घातक हो सकती है। इसकी वजह से न सिर्फ हड्डियां कमजोर होती हैं बल्कि डिप्रेशन जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। लंबे समय तक शरीर में विटामिन डी की कमी रहने पर व्यक्ति को डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझना पड़ सकता है।
व्यक्ति का शारीरिक रूप से हेल्दी और फिट रहना बेहद जरूरी है। शरीर को फिट रखने में विटामिन बहुत बड़ा योगदान देता है। विटामिन डी की वजह से व्यक्ति की हड्डियां मजबूत होती हैं, साथ ही व्यक्ति पूरे दिन थकान महसूस नहीं करता है। अब सवाल उठता है कि विटामिन डी की कमी को खत्म करने के लिए व्यक्ति को क्या करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: चावल का पानी और 5 बूंद यह तेल, बना सकता है आपके चेहरे को ग्लोइंग
विटामिन डी शरीर के लिए क्यों है जरूरी?
विटामिन डी लोगों की हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूत करता है। साथ ही यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
विटामिन डी की कमी के कारण
किसी व्यक्ति के शरीर में कई वजहों से विटामिन डी की कमी हो सकती है।
धूप न मिलना - ज्यादा समय तक इनडोर में रहने और धूप में न जाने की वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है।
जंक फूड - हर रोज जंक फूड खाना और मछली, अंडे जैसे पोषक आहार न लेने की वजह से विटामिन डी की कमी हो सकती है।
स्किन कलर - जिन लोगों की स्किन गहरी होती है, उनके शरीर में मेलेनिन ज्यादा होता है, जिस वजह से विटामिन डी का निर्माण धीमा हो जाता है।
मोटापा - जिन लोगों का मोटापा बढ़ जाता है, उनके शरीर में विटामिन डी के निर्माण की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
यह भी पढ़ें: कोरियाई हिरोइनों जैसी हो जाएगी स्किन, यूं बनाएं कोरियन ब्यूटी वाले उबटन
विटामिन डी की कमी के लक्षण
मूड स्विंग - विटामिन डी की कमी से व्यक्ति का बार-बार मूड बदलता रहता है। कभी गुस्सा आता है तो अगले ही पल रोना आने लगता है। ज्यादा मात्रा में विटामिन डी की कमी होने पर डिप्रेशन भी हो सकता है।
पीठ में दर्द - विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिस वजह से व्यक्ति की पीठ में दर्द रहने लगता है।
थकान - ऐसे में व्यक्ति को नींद कम आती है, जिस वजह से हर समय थकावट महसूस होती है।
बार-बार बीमार होना - विटामिन डी की कमी की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे बदलते मौसम में व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ जाता है।
विटामिन डी के लिए क्या करें?
शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए व्यक्ति को कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
हेल्दी फूड खाएं - व्यक्ति को अपने भोजन में विटामिन युक्त आहार शामिल करना चाहिए। जो लोग शाकाहारी हैं वे पनीर, मक्खन और मशरूम खाकर विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा जो लोग मांसाहारी भोजन खाते हैं वे मछली और अंडा खा सकते हैं।
धूप में रहें - जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी है उन्हें हर रोज सुबह 9 से 11 बजे के बीच 10 से 15 मिनट धूप में बैठना चाहिए।
विटामिन डी के कैप्सूल - अगर व्यक्ति को ज्यादा मात्रा में विटामिन डी की कमी हो गई है तो उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा खानी
