खराब लाइफस्टाइल की वजह से हृदय रोग की समस्या आज के समय में किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। पहले बुजुर्ग लोगों को हार्ट अटैक की समस्या होती थी। हाल ही में एक स्टडी सामने आई है जिसमें बताया गया है कि हर 13 में से 1 व्यक्ति हार्ट प्लाक की समस्या से पीड़ित है। The New England Journal of Medicine की स्टडी में बताया गया है कि यह समस्या 18 से 29 साल के लोगों में ज्यादा देखी गई है। हार्ट में प्लाक जमने की प्रकिया को मेडिकल की भाषा में एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है।
एथेरोस्क्लेरोसिस एक बीमारी है जिसमें हृदय की धमनियों में प्लाक जमने लगता है। ये प्लाक फैट, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम और मृत कोशिकाओं का मिश्रण होता है। ये प्लाक धीरे-धीरे जमा होता है और सालों तक इसके लक्षण पता नहीं चलते हैं। जब लक्षण विकसित होते हैं तब तक हार्ट का बड़ा हिस्सा ब्लॉक हो चुका होता है।
यह भी पढ़ें: रूस में न्यूमोनिक प्लेग बढ़ने की आशंका, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके
किन कारणों से प्लाक बनता है?
प्लाक बनने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें सबसे मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल है। रोजाना जंक फूड, अधिक मात्रा में तेल, रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड खाना है। इसके अलावा धूम्रपान करने और शराब पीने से भी हार्ट की नसों को नुकसान पहुंचता है। प्लाक जमने की वजह से डायबिटीज, हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।
जब वेसल्स में प्लाक जमने लगता है तब हार्ट को पर्याप्त मात्रा में ब्लड और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इस वजह से थकान, सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होती है। शोध के मुताबिक जिन लोगों में 70% से ज्यादा ब्लॉकेज होता है उन्हें हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
इन लक्षणों का न करें नजरअंदाज
लगातार बीपी का बढ़ना कई बार आर्टीज के सख्त होने का संकेत होता है। इस वजह से हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है।
अनियमित धड़कन भी प्रमुख संकेत है इसलिए हार्ट रेट और रिद्म पर नजर रखना जरूरी होता है।
सांस फूलना, चक्कर आना, छाती में भारीपन, असामान्य पसीना आना, थकान जैसे लक्षणों को नजर अंदाज ने करें।
यह भी पढ़ें: दुनिया को 'हेल्दी कैरियर' समझाने वाली 'टाइफाइड मैरी' कौन थीं?
प्लाक को जमने से कैसे रोके?
- प्लाक को जमन से रोकने के लिए धूम्रपान बिल्कुल बंद कर दें। धूम्रपान हार्ट के लिए सबसे खतरनाक हो सकता है।
- पोषण से भरपूर चीजें खाएं। अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, मछली आदि को शामिल करें।
- संतुलित आहार लें।
- तली भूनी चीजों का सेवन कम करें।
- रोजाना 45 मिनट व्यायाम या योग करें।
स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकार हृदय संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।
