परिवार किसी व्यक्ति के जीवन की रीढ़ होता है। पिता का बच्चों के जीवन में बेहद अहम योगदान होता है। वे बच्चों को कभी डांटकर तो कभी प्यार से जीवन जीना सिखाते हैं। जिस प्रकार मदर्स डे मनाया जाता है, उसी प्रकार जून महीने में फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल 21 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा। फादर्स डे के दिन लोग अपने पिता को शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही कई बच्चे अपने पिता के साथ फादर्स डे सेलिब्रेट करते हैं।


फादर्स डे खास तौर पर कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में मनाया जाता है। हालांकि पिछले कई वर्षों से भारत में भी लोग अपने पिता के साथ फादर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। अब सवाल उठता है कि फादर्स डे कैसे सेलिब्रेट किया जाए और किस प्रकार अपने पापा को स्पेशल फील कराया जाए। आइए इसका जवाब जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: झड़ते बालों को रोक देंगे ये घरेलू नुस्खे, जान लीजिए बनाने का तरीका

पिता के लिए कविता पढ़ें


फादर्स डे के दिन आप अपने पिता के सामने कुछ कविता पढ़ सकते हैं, जिसे सुनकर आपके पिता को अच्छा लगेगा।


1.


जो बिना आंसू और बिना आवाज के रोता है,
वह बाप होता है।
वह बच्चों की किस्मत के छेद को अपनी बनियान में पहन लेता है।

मां हमें नौ महीने कोख में रखती है,
लेकिन जो नौ महीने दिमाग में ढोता है, वो बाप होता है।

जब घर में सबके नए जूते आते हैं,
तो बाप के तलवे घिस जाते हैं।
जो अपनी आंखों में दूसरों के सपने संजोता है, वो बाप होता है।
बाप निवाला होता है, बाप रखवाला होता है।
बाप अपनी औलाद से हारकर भी मुस्कुराने वाला होता है।
बाप करता है, कहता नहीं है।


2.
पिता वह बरगद की छाया हैं,
हर दुख में जो साथ निभाया है।
खुद धूप में जलते रहते हैं,
पर बच्चों को सदा बचाया है।


अपने सपनों को भूल गए,
हमारे सपनों को सच कर गए।
हर मुश्किल राह आसान बनी,
जब पापा हमारे साथ खड़े रहे।


उनकी डांट में भी प्यार छिपा,
हर सीख में जीवन का सार मिला।
चुप रहकर भी सब समझ लेते,
ऐसा अनमोल उपहार मिला।


थके हुए कदम, झुकी हुई कमर,
फिर भी चेहरे पर मुस्कान रहती।
हमारी हर छोटी-सी खुशी के लिए,
उनकी पूरी दुनिया सजती।


हे पिता, आपका ऋण कभी
इस जीवन में चुका न पाएंगे।
बस आपके संस्कारों की राह पर
चलकर आपका नाम बढ़ाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: थायराइड बीमारी है तो क्या खाएं और क्या न खाएं? बीमारी से जुड़ी हर डिटेल जानिए


3.पिता रोटी है, पिता कपड़ा है, पिता मकान है,
पिता नन्हे से परिंदे का बड़ा आसमान है।


पिता है तो हर घर में हर पल राग है,
पिता से मां की चूड़ी है, बिंदी है, सुहाग है।


पिता है तो बच्चों के सारे सपने हैं,
पिता है तो बाज़ार में सारे खिलौने अपने हैं।


सुबह-सवेरे घर से निकल जाते हैं,
मेरे पापा दाना-पानी लाते हैं।


खून-पसीना एक करके कमाते हैं,
कब जागते, कब सोते हैं, पता नहीं।


किस वक्त कहां होते हैं, पता नहीं,
एक अकेले घर का बोझ उठाते हैं।


मेरे पापा दाना-पानी लाते हैं।
सात समुंदर पार से, गुड्डू की बाजार से,
अच्छी-सी गुड़िया लाना।


गुड़िया चाहे न लाना,
पापा जल्दी आ जाना।


खुद बीमार हों, अपनी चिंता नहीं करते,
हमको छींक भी आए तो पापा बहुत डरते।


खुद दवाई लेने भागे जाते हैं,
मेरे पापा दाना-पानी लाते हैं।


सात समुंदर पार से, गुड्डू की बाजार से,
अच्छी-सी गुड़िया लाना।


गुड़िया चाहे न लाना,
पापा जल्दी आ जाना।


सबके पापा सुखी रहें, खुशहाल रहें,
चंचल बनकर बच्चों की वह ढाल रहें।
हर संकट से पापा हमें बचाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्किन केयर रूटीन के नाम पर बर्बाद न करें त्वचा? अपनाएं सही घरेलू नुस्खे


फादर्स डे कैसे करें सेलिब्रेट?


फादर्स डे के दिन आप अपने पिता को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। साथ ही ऐसा उपहार चुनें जो उन्हें पसंद आए और उन्हें स्पेशल फील कराए।

1. कपड़े गिफ्ट करें - आप अपने पिता को उनकी पसंद की शर्ट, पैंट या टी-शर्ट गिफ्ट कर सकते हैं। कपड़े ऐसे खरीदें जो उन्हें अच्छे लगें और जिन्हें वे आराम से पहन सकें।
2. जूते गिफ्ट करें -आप अपने पिता को आरामदायक जूते भी गिफ्ट कर सकते हैं, जिन्हें वे रोज़ पहनना पसंद करें। इसके अलावा आप अपने पिता को घड़ी गिफ्ट दे सकते हैं। साथ ही उनके लिए कुछ स्वादिष्ट डिश बनाकर उन्हें खिला सकते हैं।